Popular Posts

माह ए रमजान के अलविदा की नमाज आज

माह ए रमजान के अलविदा की नमाज आज

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों सहित अपने-अपने घरों में शुक्रवार को मुकद्दस रमजान माह के आखिरी जुमा की नमाज अदा कर सलामती की दुआ करेंगे। नमाज से पहले इमाम मस्जिदों में तकरीर पढेंगे।अलविदा जुमा की नमाज को लेकर अधिकांश मस्जिदों और मस्जिदों के निकट बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ती थी।

लेकिन इस साल कोरोना वायर के संक्रमण से बचाव को लेकर लागू देशव्यापी लॉकडाउन-फोर में थोड़ी छूट होने के बाद भी मस्जिदों में तीन-चार प्रमुख नमाजियों से ज्यादा के साथ ही इमाम अल्लाह की इबादत नहीं कर सकेंगे। मस्जिद में इबादत के वक्त भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन स्वयं सहित समाज की भलाई के लिए करेंगे।

शहर के सहरसा बस्ती स्थित जामा मस्जिद के इमाम सोहराब नदवी कहते हैं कि अलविदा जुमा रमजान का आखिरी जुमा है। जुमा को नबी सल्लाहो अलैहे बसल्लम ने हफते की ईद बताया है। इसीलिए इस जुमा की फजीलत है। बाकी रमजान के चंद दिन रह गए हैं। मुसलमानों को इन बाकी दिनों में रोजा तरावीह नमाज दुआ वगैरह से अपने रब से माफी मांगे।

अलविदा जुमा और ईद की नमाज भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर करीब 35 मस्जिदों हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/prayer-for-the-goodbye-of-the-month-of-ramadan-today-127327519.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/

0 Response to "माह ए रमजान के अलविदा की नमाज आज"

Post a Comment