Popular Posts

आपसी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

आपसी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत के कनौआ गांव में बीते बुधवार की रात सुप्तावस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता हैं। हालांकि अभी तक मृतक के परिजनों का फर्द बयान नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार खजुराहा पंचायत के कनौआ गांव निवासी 45 वर्षीय कृषक सिकन्दर मंडल बीती रात अपने घर में सोया हुआ था कि इसी दौरान देर रात लगभग दो बजे अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर कनपटी तथा सीने में दो गोली मार दी।

जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बताया जाता है कि मृतक का अपने ही सगे भाई से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद में ही सिकन्दर को गोली मारकर हत्या की गई।इधर पोस्टमार्टम बाद मृतक का शव पहुंचते ही मृतक के दरवाजे पर आस पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना बाद मृतक की पत्नी बुधनी देवी सहित अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल था। इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई जान पड़ती हैं वैसे फर्द बयान आने पर ज्यादा जानकारी देना संभव है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmer shot dead in mutual enmity


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/farmer-shot-dead-in-mutual-enmity-127327513.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/1_1590105678.jpg

0 Response to "आपसी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या"

Post a Comment