Popular Posts

पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से दो सगी बहनाें की मौत, लोगों ने किया हंगामा

पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से दो सगी बहनाें की मौत, लोगों ने किया हंगामा

प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 डुमरिया गांव में मंगलवार दोपहर गड्ढे के पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ने आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर वहीं परिजनाें को समझा कर शांत कराया और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मृत दोनों सगी बहन पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी मो सिद्दीकी की पांच वर्षीय पुत्री निखत परवीन एवं 3 वर्षीय सीमा खातून है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों सगी बहन घर के समीप पानी से भरे गड्‌ढे में खेलने के दौरान डूब गयी। जब तक उस पर लोगों की नजर जाती तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एक बहन का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ देख ग्रामीणों ने छलांग लगाते हुए उसे बाहर निकाला। जब दूसरे बहन की खोज की ताे वह गायब मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृत बच्ची की मां से पूछताछ करते थानाध्यक्ष व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/two-dead-sisters-died-due-to-drowning-in-a-waterlogged-pit-people-created-uproar-127344438.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/27/dbcl272159050181326arr17_1590536878.jpg

0 Response to "पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से दो सगी बहनाें की मौत, लोगों ने किया हंगामा"

Post a Comment