Popular Posts

जीविका समूह के बनाए मास्क की पंचायताें में हो रही बिक्री

जीविका समूह के बनाए मास्क की पंचायताें में हो रही बिक्री

राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायत के प्रत्येक परिवार के बीच चार मास्क एवं साबुन का वितरण करना है। मास्क वितरण के लिए पंचायत के प्रतिनिधि को मास्क की खरीददारी जीविका समूह से करनी है। इसी कार्य को लेकर जीविका समूह की दीदी काफी मात्रा में मास्क तैयार करने में जुटी हुई है। जीविका के बीपीएम गौतम कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में वर्तमान में परिवार के अनुसार लगभग चार लाख मास्क की आवश्यकता प्रखंड के 13 पंचायत के 172 वार्ड में पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 13 पंचायत में से सिर्फ तीन पंचायत के मुखिया ने ही मास्क का ऑर्डर दिया है। जिसमें से दो पंचायत के मुखिया जी को दो हजार करके मास्क पूर्व में ही दे दिया गया है।
मुखिया नहीं ले रहे रुचि
लैलोखर पंचायत के मुखिया मो सफीउद्दीन को जीविका समूह के तरफ से तैयार किया गया दो हजार पीस मास्क मंगलवार को दिया गया। उन्होंने बताया कि मास्क खरीद को लेकर पंचायत के मुखिया जी बहुत कम रुचि ले रहे हैं। जबकि जीविका समूह प्रतिदिन हजारों मास्क तैयार कर रही है। मौके पर जीविका के एसी रंजीत कुमार सीसी रेखा कुमारी, अमित कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, श्रवण कुमार, राजकुमार, रविन्द्र वर्मा ,जीविका दीदी राजेश्वरी देवी, ममता देवी, बिजली देवी, यशवीर कौर, कविता देवी, सपना देवी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लैलोखर मुखिया को मास्क सौंपती जीविका दीदी एवं अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/sale-of-masks-made-by-jeevika-group-in-panchayati-127344444.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/27/app05050226052020051955_1590536998.jpg

0 Response to "जीविका समूह के बनाए मास्क की पंचायताें में हो रही बिक्री"

Post a Comment