कैंप में बैठे रहे डीएम, नेपाल से नहीं आए एक भी प्रवासी
लॉकडाउन के दौरान नेपाल में फंसे प्रवासी भारतीयों को भारत आने के लिए दूतावास द्वारा अररिया जिला मुख्यालय को 87 लोगों की सूची उपलब्ध करवाई गई। जोगबनी ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर इन्हें लाने की तैयारी की गई हैं। मंगलवार को जोगबनी आईसीपी में जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारी प्रवासी भारतीयों को रिसीव करने के लिये इकट्ठा हुए, लेकिन जोगबनी आईसीपी पंहुचे मौरंग जिले के एसपी विश्व अधिकारी ने जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को जानकारी दी हमारे पास कोई भी प्रवासी भारतीय नागरिक नही पहुंचे है, जिन्हें हम भारत को सौंप सकें। वहीं जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया अगले पांच दिनों तक हम यहां कैंप लगाकर बैठेंगे। दूतावास से भेजी गई लिस्ट में कोई भी भारतीय नागरिक भारत आना चाहे तो भारत अपने नागरिकों का स्वागत करेगा। उन्होंने बताया की मौरंग सहित 13 जिलों का ट्रांजिट प्वाइंट जोगबनी को बनाया गया है। भारत आने वाले नागरिक भारतीय दूतावास में संपर्क कर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते है। दूतावास द्वारा नाम रजिस्टर होने के बाद जिन लोगो की लिस्ट हमे उपलब्ध करायेगी,उन्हें ही भारत मे प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। वही मंगलवार को सारे अधिकारी दिनभर आईसीपी में कैम्प लगाकर बैठे रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/dm-kept-in-camp-not-a-single-migrant-from-nepal-127344422.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/27/
0 Response to "कैंप में बैठे रहे डीएम, नेपाल से नहीं आए एक भी प्रवासी"
Post a Comment