Popular Posts

3 पॉजिटिव मिले, नेपाल लुधियाना से पहुंचे अररिया

3 पॉजिटिव मिले, नेपाल लुधियाना से पहुंचे अररिया

अररिया में पांच पाॅजीटिव मरीज के ठीक होने के बाद सोमवार को छह और मंगलवार को भी तीन और केस सामने आने के बाद यहां के लोग दहशत में आ गए हैं। मंगलवार को सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक, फारबसगंज प्रखंड क्षेत्र में एक और जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में एक कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन ने भी की है। तीनों संक्रमित व्यक्ति पहले से ही क्वारेंटाइन सेंटर में थे। तीनों काे क्वारेंटाइन सेंटर से फारबिसगंज आइशोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। फारबिसगंज के अमौना में मिला पाॅजीटिव मरीज लुधियाना से आया है, जबकि जोगबनी में मिले मरीज पिछले ही दिनों नेपाल क्षेत्र से घर लौटा था। जबकि सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बेंगा में मिला मरीज हरियाणा के भिवानी से आया था।
47 सेंटर पर 3300 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जमील अहमद ने बताया क्वारेंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय सोहदी धूमगढ में 19 मई को पांच प्रवासी मजदूरों को संदिग्ध पाये जाने पर पांचों प्रवासी मजदूरों को जांच के लिये पालिटेनिक कालेज अररिया भेजा गया है। वहां से सभी का सेंपल लेकर जांच के लिये भेजा गया था। मध्य विद्यालय सोहदी धूमगढ के एक ही रूम में तीनाें काे क्वारेंटाइन किया गया था। 47 क्वारेंटाइन सेंटर 3300 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया जिसमें 47 प्रवासी मजदूरों का सेंपल जांच के लिये भेजा गया। जिसमें 22 प्रवासी मजदूरों का जांच रिपोर्ट आ गया है। जिसमें तीन कोरोना पोजेटिव पाये गये हैं, तथा 19 नेगेटिव पाए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/3-positives-found-araria-arrived-from-nepal-ludhiana-127344415.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/27/

0 Response to "3 पॉजिटिव मिले, नेपाल लुधियाना से पहुंचे अररिया"

Post a Comment