Popular Posts

सदर अस्पताल में डायलिसिस के लिए लगेगी पांच मशीनें

सदर अस्पताल में डायलिसिस के लिए लगेगी पांच मशीनें

कोरोना संकट काल में जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। सदर अस्पताल में न केवल डायलिसिस यूनिट की सुविधा फिर से बहाल होगी बल्कि इसमें विस्तार भी किया जाएगा। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल में पांच डायलसिस मशीन लगाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने निजी फर्म के साथ करार किया है। एजेंसी के साथ करार के बाद जल्द ही अस्पताल में डायलसिस यूनिट में विस्तार किया जाएगा।

अस्पताल मेंपहले से लगी है तीन मशीनें

सदर अस्पताल में पहले से ही डायलसिस की सुविधा उपलब्ध थी। सदर अस्पताल में तीन डायलसिस मशीन पहले से ही उपलब्ध है। जिस में एक खराब होने के कारण दो से काम चलाया जा रहा था। जिस कारण से मरीजों को डायलिसिस के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता था और परेशानी भी होती थी।

सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लोक निजी साझेदारी के अंतर्गत डायलिसिस इकाई की स्थापना एवं संचालन करने के लिए अदो एजेंसी के साथ इकरारनामा किया है ।
डायलिसिस के लिए अब लोगों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर पैसे व समय की होगी बचत पूर्णिया जिला सहित अन्य कई जिलों में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने से लोगों को निजी क्लीनिकों में डायलिसिस कराना पड़ता था जो आर्थिक रूप से काफी मंहगा है।

सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा होने से लोगों को बाहर जाने के झमेले से बचत के साथ साथ आर्थिक रूप से भी बचत होगी। निजी क्लीनिकों में एक बार डायलिसिस कराने पर चार हजार रुपए तक चार्ज लिया जाता है। जबकि सरकारी अस्पताल में डायलिसिस कराने पर सिर्फ 15 सौ रुपए में होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/five-machines-will-be-installed-for-dialysis-in-sadar-hospital-127320576.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/

0 Response to "सदर अस्पताल में डायलिसिस के लिए लगेगी पांच मशीनें"

Post a Comment