शिक्षकों को स्कूल आने के लिए चिट्ठी जारी
कोविड-19 के लिए निर्धारित क्वारेंटाइन सेंटर के संचालन में सहयोग करने एवं विद्यालय में उपस्थित रहने को लेकर डीईओ ने चिट्ठी जारी की है। इसमें सभी शिक्षक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यदि उनके विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है तो उसके संचालन एवं व्यवस्था में उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग करेंगे।
दिव्यांग एवं शिक्षिकाएं जिन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू नहीं रहने के कारण पदस्थापित विद्यालय में आने-जाने में कठिनाई होती है वे पास के सरकारी विद्यालय में इस कार्य में योगदान करेंगे। इसकी सूचना अपने विद्यालय प्रधान तथा नियंत्री पदाधिकारी को देंगी।
प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में एमडीएम के अंतर्गत कार्यरत रसोईया को भी इस कार्य में लगाया जाए। उनके द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर के भोजन निर्माण एवं वितरण व्यवस्था में सहयोग करना होगा। टोले में कार्यरत शिक्षा सेवक तालिमी मरकज को भी आवश्यकतानुसार क्वारेंटाइन सेंटर में एवं कोविड-19 की रोकथाम से जुड़े अन्य कार्यों में लगाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/letter-issued-to-teachers-to-come-to-school-127320581.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/
0 Response to "शिक्षकों को स्कूल आने के लिए चिट्ठी जारी"
Post a Comment