कपड़े दिखाने में देरी होने पर ग्राहक ने गोली मारने की दुकानदार को दी धमकी, हवाई फायरिंग
पुनसिया बाजार के राजदीप ड्रेसेस में गुरुवार दोपहर कपड़ा दिखाने में देरी करने पर दो व्यक्तियाें ने गाेली मारने की धमकी दुकानदार काे देते हुए हवाई फायरिंग कर दी। दोनों अपराधियों ने फायरिंग कर बाइक से सीधे मिर्जापुर की ओर चले गए। सूचना मिलते ही रजौन पुलिस पहुंचकर छानबीन की।
पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी को लेकर मिर्जापुर की ओर गयी। लेकिन असफल रही। वहीं दुकानदार राजीव केसरी ने बताया कि दुकान पर ग्राहकों को कपड़ा देने के दौरान दोनों व्यक्ति आये और कपड़ा दिखाने कहा, थोड़ा विलंब होने पर दोनों ने कहा जल्दी दो नहीं तो गोली मार देंगे। इतना कहते ही एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। लोगों में भगदड़ मच गयी, तो दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। दुकानदार ने बताया कि दोनों व्यक्ति बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के रहने वाले थे। सभी व्यवसायियों ने अपनी दुकानों को बंद कर आपात बैठक देर रात तक चलती रही।
पुनसिया बाजार में वर्चस्व के लिए मिर्जापुर के कुछ आपराधिक किस्म के लोग ऐसे वारदात को अंजाम देते रहे है। रजौन पुलिस भी इन पर लगाम नहीं लगा पाती है।
अपराधियों की हो गई है पहचान, जल्द होंगे गिरफ्तार
अपराधी पैसा बिना दिये जा रहा था, दुकानदार ने पैसे मांगे और पीछा किया, ताे हवाई फायरिंग की। पुलिस दोनों अपराधियों की पहचान कर ली है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अरविंद कुमार गुप्ता, एसपी बांका
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/customer-threatens-to-shoot-shopkeeper-for-delay-in-showing-clothes-air-firing-127351527.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/29/orig_dbcl2721590676916200_1590708640.jpg
0 Response to "कपड़े दिखाने में देरी होने पर ग्राहक ने गोली मारने की दुकानदार को दी धमकी, हवाई फायरिंग"
Post a Comment