Popular Posts

पोषाहार वितरण में धांधली, हंगामा

पोषाहार वितरण में धांधली, हंगामा

लौढ़िया खुर्द पंचायत के वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र 96 पर लाभुकों ने पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
लाभुक पूनम देवी, उषा देवी, चांदनी देवी, रेणु देवी, पनामा देवी, प्रियंका देवी एवं वर्षा देवी आदि का आरोप है कि केंद्र की सेविका के द्वारा पोषाहार वितरण में धांधली की जा रही थी। जिसके बाद लाभुकों एवं ग्रामीणों ने हंगामा किया। लाभुकों ने जानकारी बाराहाट सीडीपीओ विभा कुमारी को भी दी। उन्होंने लाभुकों को अरवा चावल की जगह उसना चावल एवं अन्य सामग्री वितरित करवाई। मामले में बाराहाट सीडीपीओ विभा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र 96 पर पोषाहार वितरण में धांधली की सूचना मिली है। सेविका द्वारा अरवा चावल वितरित करवाया जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अरवा चावल बांटने के विरोध में हंगामा करते लाभुक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/ruffle-in-nutritional-distribution-uproar-127351534.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/29/app06055328052020060139_1590708741.jpg

0 Response to "पोषाहार वितरण में धांधली, हंगामा"

Post a Comment