Popular Posts

शिक्षिका का 35 वर्षीय पुत्र लापता, थाना में दिया आवेदन

शिक्षिका का 35 वर्षीय पुत्र लापता, थाना में दिया आवेदन

बड़हिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नम्बर एक श्रीकंठ टोला निवासी शिक्षिका अहिल्या कुमारी का 35 वर्षीय पुत्र सत्यजीत कुमार शनिवार की शाम से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। लापता युवक की मां अहिल्या कुमारी ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर पुत्र को ढूंढ़ने में मदद करने के लिए प्रशासन से गुहार भी लगायी है। बताया कि हमारा छोटा पुत्र सत्यजीत कुमार बोकारो स्टील सिटी झारखंड में 2012 से कार्यरत है। विगत कुछ माह से भी उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसकी पत्नी बिहारशरीफ में शिक्षिका है। वह लॉक डाउन में बड़हिया में फ़ंसी है। उसी से मिलने के लिए सत्यजीत कुमार शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से बिहारशरीफ अपने घर बड़हिया आने के लिए चला था। वह गलत रास्ता पकड़ कर गया के आस पास चला गया फिर नवादा होते रात्रि में 2 बजे जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना पहुंच गया। शनिवार को 10 बजे सुबह थाना प्रभारी जमालपुर कॉलोनी ने फोन कर सूचना दिया कि आप के पुत्र यहीं है। गाड़ी रिजर्व करके उसे वापस लाया गया। शनिवार की शाम 5 बजे फिर बिना कुछ कहे घर से निकल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/teachers-35-year-old-son-missing-application-filed-in-police-station-127288369.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/

0 Response to "शिक्षिका का 35 वर्षीय पुत्र लापता, थाना में दिया आवेदन"

Post a Comment