Popular Posts

एसबीआई के मैनेजर सुजीत दास की हार्ट अटैक से माैत

एसबीआई के मैनेजर सुजीत दास की हार्ट अटैक से माैत

बरारी के रहने वाले व मुजफ्फरपुर में एसबीआई की मीनापुर शाखा के मैनेजर सुजीत कुमार दास (51) की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी पत्नी व बेटी धनबाद के हीराकुंड अपार्टमेंट, सराय टोला में नर्सिंग होम के पास रहते हैं। सुजीत दास अहियापुर के रसूलपुर में संजय झा के मकान में किराए पर अकेले रहते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव बैंककर्मियों को सौंप दिया है। मामले में उनके पड़ोस में रहने वाले युवक वैशाली निवासी सन्नी कुमार के बयान पर अहियापुर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। थानेदार विकास कुमार राय ने बताया कि मौत कब हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वह मीनापुर शाखा में 2018 के जुलाई से पदस्थापित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/sbi-manager-sujit-das-bereft-of-heart-attack-127361860.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/01/

0 Response to "एसबीआई के मैनेजर सुजीत दास की हार्ट अटैक से माैत"

Post a Comment