Popular Posts

पत्नी से झगड़ा हुआ ताे आरोपी को कराया अरेस्ट

पत्नी से झगड़ा हुआ ताे आरोपी को कराया अरेस्ट

जगदीशपुर प्रखंड के खुटाहा गांव निवासी रिटायर फौजी छवि प्रसाद यादव के इकलौते लौटे पुत्र नित्यानंद यादव की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी सुकांत यादव को बाइपास टीओपी पुलिस ने रविवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अारोपी ने बताया कि नित्यानंद को हत्या के इरादे से नहीं मारा था।
उसने पहले मुझे ईंट से मारकर जख्मी कर दिया था। गुस्से में आकर नित्यानंद को डंडे से मारा तो उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पत्नी को लेकर सुकांत अपनी ससुराल शंभुगंज का बेला गांव चला गया। वहीं छिप कर रह रहा था। लेकिन पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया तो ससुर ने मेरे बारे में पुलिस को सूचना दे दी। तब बाइपास टीओपी पुलिस ने आकर मुझे ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 17 मई को नित्यानंद के साथ मजाक करने पर वह भड़क गया था। इस पर नित्यानंद ने सुशांत को डंडे से मार बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान नित्यानंद की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/arrested-with-wife-for-arresting-accused-127361855.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/01/

0 Response to "पत्नी से झगड़ा हुआ ताे आरोपी को कराया अरेस्ट"

Post a Comment