नेशनल हाईवे की अधूरी नाली पटना के लोगों के लिए बन गई परेशानी
31 May, 2020
Comment
मानसून के आने में मात्र 10 दिन बाकी हैं और विगत 2 साल से नेशनल हाईवे क्रमांक 43 के किनारे बनाई जा रही बेतरतीब नाली आधी अधूरी पड़ी है। कहीं पर तो नाली का लेवल सही न लेने के कारण नाली सड़क के नीचे दब गई है तो कहीं पर सड़क से नाली इतनी ज्यादा उंची हो गई है कि लोगों के घर नाली के पीछे दब गए हैं। शुरुआती दौर में ही सड़क किनारे के दोनों ओर बसे रहवासी और व्यापारियों ने कई बार शिकायत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर से भी की। लेकिन सुधार नहीं हुआ। इस बारिश भी लोगों को अधूरी नाली के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-incomplete-drain-of-the-national-highway-became-a-problem-for-the-people-of-patna-127361885.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/01/
0 Response to "नेशनल हाईवे की अधूरी नाली पटना के लोगों के लिए बन गई परेशानी"
Post a Comment