Popular Posts

फेडरेशन ने बस चलाने की मांगी अनुमति, डीएम बोले राज्यादेश का करें इंतजार

फेडरेशन ने बस चलाने की मांगी अनुमति, डीएम बोले राज्यादेश का करें इंतजार

केंद्र सरकार द्वारा 4 मई से ग्रीन जोन में निजी बसों के परिचालन पर छूट देने की घोषणा के बाद बस मालिकों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। करीब डेढ़ माह से बंद पड़ीं बसाें के इंजन को फिर से स्टार्ट करने के लिए चालकों व कंडक्टर से संपर्क साधा जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को बिहार ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की आवश्यक बैठक भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। अब जिला प्रशासन काे अनुमति देनी है। अनुमति मिली तो जिले के अंदर विभिन्न प्रखंडों के लिए आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बसें चलेंगी। आधी सीटों पर ही यात्री बैठाने की छूट के कारण लाेगाें काे वर्तमान किराए से डेढ़ गुना देना हाेगा। यूं ताे बस मालिकों को फिर भी मुनाफा नहीं होगा, लेकिन यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस चलाई जाएंगी। उन्हाेंने कहा कि एक जिले से दूसरे जिलाें में बसों के परिचालन के लिए अगले अादेश का इंतजार रहेगा। उधर, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि फिलहाल जिला प्रशासन बस परिचालन की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार के फैसले का इंतजार करें। राज्य सरकार के निर्देश पर ही निजी या सरकारी बसों को चलाने की अनुमति दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/federation-asked-for-permission-to-run-the-bus-dm-said-wait-for-the-state-127267534.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/

0 Response to "फेडरेशन ने बस चलाने की मांगी अनुमति, डीएम बोले राज्यादेश का करें इंतजार"

Post a Comment