लीची पैकेजिंग को जिले के सभी आरा मिल बना सकेंगे लकड़ी के डिब्बे
इस सीजन में लीची बाहर भेजने के लिए बड़ी संख्या में लकड़ी के बक्से व बांस की टाेकरियाें की जरूरत होगी। लेकिन, अभी सभी आरा मिल बंद हैं। स्थिति काे देखते हुए डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने अब आरा मशीनों काे खाेलने का आदेश दिया है। ताकि, लीची की पैकेजिंग के लिए लकड़ी के डिब्बों का निर्माण कराया जा सके तथा इसके निर्यात में आरही कठिनाइयों से किसानों काे राहत मिले। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में लागू लॉक डाउन के दैारान लीची उत्पादक किसानों एवं व्यवसायियों को लीची की पैकेजिंग के दैारान उपयोग में लाए जाने वाले लकड़ी के बक्सों के निर्माण में रुकावटें आ रही थी। डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों के साथ व्यापरियों ने लीची पैकेजिंग को लेकर अपनी चिंता जतायी थी।
डीएम ने सीएम नीतीश कुमार काे इससे अवगत कराते हुए किसानों की चिंता से अवगत कराया। इसके बाद डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह ने आरा मिलाें काे खाेलने की अनुमति देते हुए डिब्बों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। साथ ही बांकी की टाेकरियाें काे भी बनाने का निर्देश दिया है ताकि लीची काे बाहर भेजा जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/wooden-cans-can-be-made-to-make-litchi-packaging-all-ara-mills-in-the-district-127267529.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/
0 Response to "लीची पैकेजिंग को जिले के सभी आरा मिल बना सकेंगे लकड़ी के डिब्बे"
Post a Comment