दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी सिर कटी लाश की गुत्थी, पोस्टमार्टम को भेजा शव, अनुसंधान तेज
चलना पंचायत के हिरंबी गांव स्थित बांध से मंगलवार को मछली मार रहे मछुआरों ने बोरे में बंद एक शव को देखा था। सूचना के उपरांत पुलिस हिरंबी बांध पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए एक सिर कटा लाश एवं शरीर के कुछ अंग काे देखा था, लेकिन बांध में अत्यधिक पानी रहने के कारण देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई पूरी नही की जा सकी थी।
जिसे लेकर बुधवार को पुलिस पुन: बांध पर पहुंच पहले स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दो पंप सेट चलाकर बांध से पानी को बाहर निकलवाने के बाद एक सिर कटा शव तथा शरीर के अलग-अलग टुकड़े को चार पांच बोरे से बरामद किया।
बताया जाता है कि बोरे में पत्थर डालकर शव के टुकड़े को पानी में डाला गया है। सिर व धड़ को वैसे ही पानी में फेंक दिया था। बंद बोरे से पेट,जांघ, हाथ व पैर के टुकड़े बरामद किए गए हैं। हालांकि दूसरे दिन बुधवार काे भी शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। जिसे लेकर पुलिस भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सूत्रों की माने तोे थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व एक युवक के हुए संदिग्ध मौत के बाद यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि पुलिस इस बिंदु पर भी गहन जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन अब तक मामले का पटाक्षेप नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि उस गांव के एक दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक मामले की तह से पर्दा नहीं उठ पाया है।
अज्ञात के विरूद्ध दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
बुधवार को थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बांध पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बोरे में बंद सड़े गले शव को बाहर निकलवाया तथा उसे ट्रैक्टर पर लादकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की बात बताई गई। थानाध्यक्ष ने बताया िक इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/could-not-solve-the-head-of-the-dead-body-the-next-day-the-body-sent-to-the-postmortem-research-intensified-127347947.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/28/orig_09_1590622324.jpg
0 Response to "दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी सिर कटी लाश की गुत्थी, पोस्टमार्टम को भेजा शव, अनुसंधान तेज"
Post a Comment