Popular Posts

40.6 लाख की लागत से हाेगा सड़क चाैड़ीकरण व नाली निर्माण : मुख्य पार्षद

40.6 लाख की लागत से हाेगा सड़क चाैड़ीकरण व नाली निर्माण : मुख्य पार्षद

नगर के हटिया चाैक से सुभाष चाैक हाेते हुए डाॅ. रामानंद प्रसाद के क्लीनिक तक पक्की सड़क चाैड़ीकरण व वार्ड-9 में निर्मली यादव के घर से प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला तक पक्की नाली सह ढक्कन निर्माण कार्य का मुख्य पार्षद दुलारी देवी ने शुक्रवार काे शिलान्यास किया। माैके पर उपमुख्य पार्षद रंजीत नायक, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगरनाथ कामत, वार्ड पार्षद माे. भट्टू, संजय कुमार, समाजसेवी शंभु राय, शशि शेखर, िनर्मल साह मुकेश साह, विवेकानंद, जेई विनाेद कुमार चाैधरी, मंटू कुमार सहित अन्य माैजूद थे। इस दाैरान मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर के हटिया चाैक से सुभाष चाैक हाेते हुए डाॅ. रामानंद प्रसाद के क्लीनिक तक 34 लाख 13 हजार रुपए की लागत से पूरब अाैर पश्चिम दिशा से सड़क चाैड़ीकरण का काम हाे रहा है। इसके अलावे वार्ड नंबर 9 के निर्मल यादव के घर से प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला तक 6 लाख 47 हजार की लागत से पक्की नाली व ढक्कन का निर्माण हाेगा। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डाें में भी पक्की नाली व सड़क का निर्माण हाेगा। नगर में विकासात्मक कार्य काे लेकर वार्डवार सूची बनाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Road chaining and drainage construction to be done at a cost of 40.6 lakhs: Chief Councilor


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/road-chaining-and-drainage-construction-to-be-done-at-a-cost-of-406-lakhs-chief-councilor-127282727.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/orig_406_1588962330.jpg

0 Response to "40.6 लाख की लागत से हाेगा सड़क चाैड़ीकरण व नाली निर्माण : मुख्य पार्षद"

Post a Comment