Popular Posts

रमजान में अल्पसंख्यक शिक्षकों की ड्यूटी क्वॉरेंटाइन सेंटर में नहीं लगाने की मांग

रमजान में अल्पसंख्यक शिक्षकों की ड्यूटी क्वॉरेंटाइन सेंटर में नहीं लगाने की मांग

रमजान के महीने में अल्पसंख्यक शिक्षकों की ड्यूटी क्वॉरेंटाइन सेंटर में नहीं लगाने की मांग की गई है। इस मामले में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने कहा कि जिले के तमाम शिक्षक लंबे समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।इन शिक्षकों का लगभग चार महीने से वेतन भुगतान नहीं होने से भुखमरी की नौबत आ गई है। वेतन के अभाव में बिहार के कई शिक्षक दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावे कई शिक्षक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वेतन नहीं मिलने की वजह से अपना समुचित इलाज कराने में असमर्थ हैं। अध्यक्ष ने कहा कि विभाग में वेतन एवं सभी प्रकार के बकाया एरियर भुगतान करने के लिए रुपए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
इसके बावजूद शिक्षकों के वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से शिक्षक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। हड़ताल स्थगित होने के बाद शिक्षक योगदान कर रहे हैं। इस दौरान भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बकाया वेतन और एरियर का हो भुगतान
विभाग को चाहिए कि अविलंब चार माह का वेतन सभी प्रकार के शिक्षकों का बकाया एरियर का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए। इसके अलावा रमजान के महीने में अल्पसंख्यक शिक्षकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर पर ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की गई है। रमजान का महीना होने की वजह से क्वॉरेंटाइन सेंटर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संघ के जिलाध्यक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि शिक्षकों की समस्याओं का अविलंब निदान किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/demand-for-non-imposition-of-duty-of-minority-teachers-in-quarantine-center-in-ramadan-127281463.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/

0 Response to "रमजान में अल्पसंख्यक शिक्षकों की ड्यूटी क्वॉरेंटाइन सेंटर में नहीं लगाने की मांग"

Post a Comment