बड़हरिया में 900 लोगों के आने की उम्मीद, 250 लोगों की हुई व्यवस्था
श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने के बाद प्रखंड में नौ सौ तक की संख्या में मजदूरों के पहुंचने का अनुमान है। मजदूरों के आगमन के बाद उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन रखा जाना है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जीएम उच्च विद्यालय स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां लगभग 250 मजदूरों के रहने की व्यवस्था कर दी गई है।
नौ सौ मजदूरों के रहने के लिए अन्य भवनों की भी आवश्यकता होगी। अब क्वारेंटाइन सेंटर प्रखंड मुख्यालय में ही बनाये जाएंगे। अतः प्रखंड मुख्यालय के आसपास के 10 और सरकारी भवनों को चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिला से अनुमोदन के बाद इन भवनों में भी रहने खाने एवं सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएगी। कृष्ण कुमार मांझी,जेएसएस को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
लापरवाही करने पर पंचायत सचिव को शोकॉज
क्वारेंटाइन सेंटर पर आवासित व्यक्तियों को भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर बीडीओ ने मुड़ियारी पंचायत सचिव भोला दीक्षित से शोकाॅज किया है। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नौतन मोड़ मुड़ियारी में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर पर 5 व्यक्तियों के भोजन पानी की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया था। लेकिन, उन्होंने इसकी अवहेलना कर दी। उन्हें इसकी सूचना 29 और 30 अप्रैल को दी गई थी। लेकिन, 1 मई की रात तक सचिव द्वारा भोजन एवं अन्य कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/brhria/news/900-people-expected-in-badhariya-arrangement-of-250-people-127267573.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/
0 Response to "बड़हरिया में 900 लोगों के आने की उम्मीद, 250 लोगों की हुई व्यवस्था"
Post a Comment