बाहर से आए मजदूरों को काम दिलाना बड़ी चुनौती : डीडीसी
जिला समाहरणालय में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा ने शनिवार को मनरेगा से संबंधित बैठक की । इस दौरान उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान एवं लॉक डाउन के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर सहित अन्य रामगढ़ जिला में आएंगे। इसलिए हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है कि हम सभी मजदूरों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। इसके लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। जिसमें सबसे पहली प्रक्रिया है की सभी लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध हो।
इसमें जिनके पास मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध है उन्हें जॉब कार्ड के माध्यम से एवं जिनके पास मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं है उनका जॉब कार्ड जल्द से जल्द बनाते हुए रोजगार उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री जल समृद्धि योजना आदि के तहत कार्यों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संचयन आदि से संबंधित कार्यों को बढ़ावा दिया जाए। मौके पर प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीए, इंचार्ज प्रोजेक्ट ऑफिसर मनरेगा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/ramgarh-chauk/news/big-challenge-to-get-laborers-from-outside-ddc-127267589.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/74_1588464328.jpg
0 Response to "बाहर से आए मजदूरों को काम दिलाना बड़ी चुनौती : डीडीसी"
Post a Comment