राजस्थान के धौलपुर से मोतिहारी के लिए साइकिल से निकले 11 मजदूर नौ दिन में पहुंचे मैरवा, छलका दर्द
राजस्थान के धौलपुर में मजदूरी करने वाले मोतिहारी के 11 मजदूर काम बंद होने के बाद साइकिल से ही अपने घर के लिए निकल पड़े। ये लोग शुक्रवार की शाम को थके हाल मैरवा के परसिया बुजुर्ग पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा इन्हें परसिया के बाहर शेड में ठहराया गया। इनके आने की सूचना पर पूर्व मुखिया रविंद्र यादव ने जयराम यादव एवं धर्मेंद्र यादव के साथ भोजन पानी की व्यवस्था की। साइकिल से यात्रा कर रहे विक्रम कुमार ने बताया उनके साथ मोतिहारी के विक्रम कुमार, मंटू माझी, मंगल माझी, चंदेश्वर माझी, मदन माझी, सुमित माझी, अमित कुमार, लोकेश कुमार, चंदन कुमार, विपिन कुमार तथा शंकर माझी हैं।
ये सभी लोग राजस्थान के धौलपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। लाॅकडाउन की वजह से इनका रोज़गार भी बंद हो गया तथा भोजन का संकट खड़ा हो गया। किसी तरह इन लोगों ने एक माह का समय बिताया। लेकिन, लाॅक डाउन बढ़ने के कारण मजबूर होकर ये लोग हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के लिए अपने घरों को निकल पड़े। ये लोग 22 अप्रैल को साइकिल से धौलपुर से मोतिहारी जाने के लिए निकले हैं तथा 9 दिन की यात्रा के बाद शुक्रवार को मैरवा पहुंचे। शुक्रवार को मैरवा में रात बिताने के बाद शनिवार की सुबह अपने घर के लिए निकल पड़े। ग्रामीणों ने इन लोगों को रास्ते के लिए भोजन आदि का प्रबंध कर विदा किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/mairwa/news/11-laborers-who-arrived-from-motihari-from-dhaulpur-rajasthan-for-motihari-arrived-in-nine-days-spill-pain-127267564.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/98_1588464040.jpg
0 Response to "राजस्थान के धौलपुर से मोतिहारी के लिए साइकिल से निकले 11 मजदूर नौ दिन में पहुंचे मैरवा, छलका दर्द"
Post a Comment