Popular Posts

पाली शहर में दो गज जमीन मिली न मय्यत को चार कंधे नसीब हुए

पाली शहर में दो गज जमीन मिली न मय्यत को चार कंधे नसीब हुए

कोरोना बीमारी से जंगीवाड़ा निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की मौत ऐसी दर्दनाक होगी, इसकी परिवार के साथ शहर के लोगाें ने कल्पना तक नहीं की थी। रविवार देर रात जोधपुर में मौत होने के बाद शव को अपने शहर पाली में न ताे दो गज जमीन मिली और न ही मय्यत को 4 कंधे नसीब हुए। प्लास्टिक के खोल में लिपटे शव के अंतिम दर्शन करने के लिए दामाद तथा साला वहां पहुंचे। दोनों को कब्र से 50 मीटर दूर खड़ा रखा गया। जोधपुर के सिवांची गेट स्थित कब्रिस्तान में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में महज 15 मिनट का ही वक्त लगा। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए पाली लाने का प्रयास किया, लेकिन कोविड-19 नियमों के तहत मना कर दिया गया।
जंगीवाड़ा में 100 साल में ऐसी खामोशी नहीं देखी, 1500 परिवार घरों में कैद

जंगीवाड़ा, 1500 परिवारों का आशियाना। यहां पर 100 साल में ऐसी खामोशी नहीं देखी। रमजान महीने में तो रौनक ऐसी रहती है, मानो इनकी आंखों से नींद ही गायब हो। अब यहां पर सन्नाटा पसरा है। शाैहर की मौत के गम में मृतक की पत्नी की रो-रोकर आंखें भी सूख चुकी है।
कोरोना जात-पात नहीं देखता, इसका दर्द मेरा परिवार भुगत रहा, आप सावचेत रहें

मृतक की इकलौती बेटी के दामाद व साले का कहना है कि कोरोना इतना बेरहम है कि शरीर में आने के बाद वह क्या करेगा। इसका दर्द वे तथा उनका पूरा परिवार महसूस कर रहा है। वे अपने ससुर-बहनोई का चेहरा तक नहीं देख पाए। शहर के लोगों से मेरा इतना ही कहना है कि वे सरकारी गाइडलाइन का पालन करें, घर से बाहर नहीं निकलें।

दोहरा दर्द : अब्बू की मौत, खुद भी हुए संक्रमण के शिकार
परिजनों के लिए यह दोहरे दर्द का समय है। एक तरफ जहां परिवार के सदस्य की माैत हुई, दूसरी तरफ अंतिम संस्कार की रस्में भी पूरी नहीं हो पाई। इसके साथ ही मृतक का बेटा, बेटी तथा एक दोहिता भी पॉजिटिव है। इन तीनों का उपचार बांगड़ अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। वार्ड में जाने की अनुमति नहीं होने के कारण इनको पिता की मौत की सूचना चिकित्साकर्मियों ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/paliganj/news/mayyat-did-not-get-four-yards-of-land-in-pali-city-127293158.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/

0 Response to "पाली शहर में दो गज जमीन मिली न मय्यत को चार कंधे नसीब हुए"

Post a Comment