पटना एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट शिड्यूल पर आज 11 ही उड़ान भरेंगी, राज्यों के विवाद के कारण 6 रद्द
डीजीसीए ने रविवार काे 25 मई से पटना एयरपाेर्ट काे 17 फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया। यह 30 जून तक प्रभावी रहेगा। पर, साेमवार काे पहले दिन 17 की बजाय 11 विमान ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए ऑपरेट करेंगे। जारी शिड्यूल में इंडिगाे काे 6, गाे एयर काे 4, स्पाइस काे 5, एयर इंडिया व विस्तारा काे एक-एक विमान की अनुमति मिली थी।
लेकिन, कई राज्यों द्वारा क्वारेंटाइन सहित अलग-अलग मुद्दे उठाने से गाे एयर की चाराें फ्लाइट 25 से 31 मई तक ऑपरेट नहीं करेगी। विस्तारा की दिल्ली की 1 फ्लाइट 15 जून से ऑपरेट करेगी जबकि इंडिगाे की काेलकाता की 25 से 27 तक की फ्लाइट कैंसिल रहेगी। 28 से यह ऑपरेट करेगी।
गाे एयर ने 1 जून से की बुकिंग
गाे एयर के काॅरपाेरट कम्युनिकेशन के वाइस प्रीसिडेंट बाकुल गाला ने बताया कि जब तक राज्याें से मुझे सब कुछ क्लियर नहीं मिलेगा, 31 मई तक विमान नहीं ऑपरेट करेंगे। इसलिए 25 मई से बुकिंग नहीं की। पहली जून से बुकिंग की है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र ने रविवार रात में विमान परिचालन को मंजूरी दी है। वहीं प. बंगाल की अब भी आपत्ति है। वैसे सोमवार से देशभर में 8000 फ्लाइटें शुरू हो रही हैं।
सुबह 6.30 बजे पहली फ्लाइट लैंड करेगी
दिल्ली के लिए जाे 6 विमान पहले दिन ऑपरेट करेगी उनमें इंडिगाे की 3, स्पाइस की 2 और एक एयर इंडिय की है। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट इंडिगाे की सुबह 8 बजे है, जबकि आखिरी फ्लाइट इंडिगाे की ही शाम 7.40 बजे है। मुंबई के लिए इंडिगाे व स्पाइस की एक-एक फ्लाइट है। मुंबई के लिए पटना से पहली फ्लाइट इंडिगाे की सुबह 7.10 बजे जबकि आखिरी स्पाइस की दाेपहर 1.10 बजे जाएगी। शिड्यूल के अनुसार पटना एयरपाेर्ट पर पहली फ्लाइट मुंबई से सुबह 6.30 बजे लैंड करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/only-11-will-fly-on-17-flight-schedules-from-patna-airport-6-canceled-due-to-states-dispute-127337703.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/orig_113_1590363572.jpg
0 Response to "पटना एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट शिड्यूल पर आज 11 ही उड़ान भरेंगी, राज्यों के विवाद के कारण 6 रद्द"
Post a Comment