Popular Posts

सीएचसी में सफाई पर दें ध्यान लापरवाही बर्दाश्त नहीं : विवेक

सीएचसी में सफाई पर दें ध्यान लापरवाही बर्दाश्त नहीं : विवेक

कोसी क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक सह प्रभारी क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक विवेक चतुर्वेदी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही सहित प्रखंड क्षेत्र में बने क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामनिवास प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. मीनातुल्ला, लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, मंतोष कुमार चौधरी सहित अन्य कर्मी शामिल थे। श्री चतुर्वेदी ने सीएचसी में कार्यरत कोविड-19 कंट्रोल रूम, इमरजेंसी सेवा, प्रसूति विभाग सहित अन्य विभागों की जांच की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक को अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि जांच टीम सरायगढ़ पंचायत के चिकनी वार्ड 09 में कार्य कर रही टीम 37 के कार्यों का रेंडमली हाउस नंबर 11, 15, 18,25 व 31 का डोर टू डोर जाकर सत्यापन किया।
बिहारी गुरुमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय, एनएच 57 आसनपुर कुपहा स्थित स्क्रीनिंग के लिए बनाए गए टोल प्लाजा पर मेडिकल स्क्रीनिंग केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि काेरोना संकट में ड्यूटी पर लगाए कर्मी लापरवाही नहीं करें। अभी तक दूसरे राज्यों से आए 51 लोगों को सेंटर में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्क्रीनिंग सेंटर का निरीक्षण करते कोसी क्षेत्रीय स्वास्थ्य सह लेखा प्रबंधक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/focus-on-cleanliness-in-chc-carelessness-is-not-tolerated-vivek-127270844.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/04/dbcl2721588595415photosup12_1588610028.jpg

0 Response to "सीएचसी में सफाई पर दें ध्यान लापरवाही बर्दाश्त नहीं : विवेक"

Post a Comment