मोकामा में दो युवकाें को मार डाला, नुकीले हथियार से गोदा; टाल इलाके में मिला शव, 4 नामजद आरोपियों पर केस
साउंड बाॅक्स के विवाद में बदमाशाें ने दाे महादलित युवकाें की पीट-पीट और गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। दाेनाें की पहचान न हाे इसके लिए लाठी-डंडे से उनके चेहरे पर भी वार किया। बाद में शरीर पर कई जगह नुकीले हथियार से गाेद दिया। बेरहमी से यह हत्या माेकामा के घाेसवरी थाने के टाल इलाके में हुई। मृतकों की पहचान सोल्जर मांझी और गोलू मांझी के रूप में हुई। ये दाेनाें शुक्रवार की शाम से लापता थे। दाेनाें का शव धनकडोभ गांव के मधवा खंदा इलाके से शनिवार की सुबह बरामद किया गया।
सूचना मिलने के बाद एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, ग्रामीण एसपी केके मिश्रा व बाढ़ एएसपी अंबरीष राहुल भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि घटना साउंड बाॅक्स के विवाद काे लेकर हुआहै। उसके चेहरे पर जख्म के गहरे निशान हैं। वहीं थानेदार संजीव मअुआर ने बताया कि दाेनाें पैर में किसी नुकीले हथियार से गाेदा हुआथा। परिजनों के बयान पर मनीष यादव, विपिन यादव सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने आराेपिताें व इस घटना में शामिल अपराधियाें काे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। स्पेशल सेल की टीम काे इसमें लगायागया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/killed-two-young-men-in-mokama-goda-with-pointed-weapon-dead-body-found-in-tall-area-case-against-4-named-accused-127358583.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/orig_106_1590881606.jpg
0 Response to "मोकामा में दो युवकाें को मार डाला, नुकीले हथियार से गोदा; टाल इलाके में मिला शव, 4 नामजद आरोपियों पर केस"
Post a Comment