Popular Posts

बिहार में संक्रमण से 21वीं माैत, 3 गर्भवती महिलाओं समेत 206 नए पॉजिटिव मिले; राज्य में कुल 3565 संक्रमित

बिहार में संक्रमण से 21वीं माैत, 3 गर्भवती महिलाओं समेत 206 नए पॉजिटिव मिले; राज्य में कुल 3565 संक्रमित

बिहार में कोरोना से खगड़िया में 21वीं मौत हुई है। गुरुवार को हरियाणा से आए युवक पशुपति सदा (38 वर्ष) की ट्रेन में मौत हो गई थी। मरने के बाद उसका सैंपल लिया गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला। वहीं राज्य में शनिवार को 206 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3565 हो गया है।

शनिवार को बेगूसराय और दरभंगा में 19-19, शेखपुरा में 17, सारण में 14, सीवान में 13, किशनगंज और मुजफ्फरपुर में12-12, मधेपुरा में 11, जहानाबाद, कैमूर और भोजपुर में 10-10, अररिया में 9, मुंगेर में 6, गया में 5, सहरसा, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और नालंदा में 3-3, बक्सर, नवादा, समस्तीपुरा और शिवहर में 2-2, पटना, वैशाली, भागलपुर, बांका, बक्सर, सीतामढ़ी, खगड़िया, अरवल और जमुई में एक-एक पॉजिटिव केस मिले हैं। शनिवार को 102 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौटे।

उधर, बेगूसराय में शनिवार को दो और शेखपुरा में एक गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली। बेगूसराय की दोनों महिलाओं का प्रसव ऑपरेशन के जरिये किया गया था। दोनों महिलाओं को तीन दिन पहले ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैंपल लेकर जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को 102 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/21st-outbreak-from-infection-in-bihar-206-new-positives-including-3-pregnant-women-total-3565-infected-in-the-state-127358582.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/orig_app090546img-20200530-wa0107_1590881302.jpg

0 Response to "बिहार में संक्रमण से 21वीं माैत, 3 गर्भवती महिलाओं समेत 206 नए पॉजिटिव मिले; राज्य में कुल 3565 संक्रमित"

Post a Comment