Popular Posts

मोहनपुर में लुडो खेलने के विवाद में हुई मारपीट में 21 घायल

मोहनपुर में लुडो खेलने के विवाद में हुई मारपीट में 21 घायल

मोहनपुर थाना के सिरियावा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एकमुश्त 21 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष के घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। कहा कि चार लोगों को काफी चोट रहने के कारण गया रेफर कर दिया गया है। मामले को लेकर दोनों ओर से केस दर्ज कराया गया है। केस में करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को नामजद बनाया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मोहनपुर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि रविवार की देर शाम सिरियावा गांव में लुडो खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना की सूचना तो मिली, लेकिन दोनों पक्ष ने सोमवार को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि बेबी देवी देवी ने लिखित आवेदन देते हुए 24 लोगों को अभियुक्त बनाया है। वहीं दिनेश पासवान ने लिखित आवेदन देते हुए 16 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया कि दो लोगों को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/21-injured-in-a-fight-over-a-dispute-over-playing-ludo-in-mohanpur-127340956.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/26/

0 Response to "मोहनपुर में लुडो खेलने के विवाद में हुई मारपीट में 21 घायल"

Post a Comment