Popular Posts

वायुमंडलीय दबाव में उतार चढ़ाव से देर रात आंधी-बारिश

वायुमंडलीय दबाव में उतार चढ़ाव से देर रात आंधी-बारिश

देर रात आंधी बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। रविवार को दिन भर आसमान में छाए हल्के बादल के कारण से गर्मी और उमस का माहौल देखने को मिला। एक तरफ दिन के समय में छाए बादल के कारण से दिन भर उमस और गर्मी का असर देखने को मिला।

देर रात अचानक आंधी और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रात 10.30 बजे मेघ गर्जन के साथ-साथ अचानक से तेज हवा का चलना शुरू हुआ। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की सुबह वायुमंडल में 89 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया था जो शाम के समय में 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि अचानक से वायुमंडलीय दबाव में उतार-चढ़ाव के कारण बारिश हुई। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/late-night-thunderstorms-due-to-fluctuations-in-atmospheric-pressure-127337741.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/

0 Response to "वायुमंडलीय दबाव में उतार चढ़ाव से देर रात आंधी-बारिश"

Post a Comment