जमीन विवाद की रंजिश में मारपीट, पांच को किया गंभीर रूप से घायल
25 May, 2020
Comment
मगध मेडिकल थाना के नैली में मारपीट की घटना हुई। जमीन विवाद की रंजिश में यह घटना हुई। इसमें एक पक्ष के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायलों में एक को घंटों बाद भी होश नहीं आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। घटना करने में संलिप्त फरार तत्वों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही थी।
इस संबंध में मगध मेडिकल थाना के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि नैली गांव में मकान की दीवार देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बीच मारपीट की घटना हुई। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस स्थल पर पहुंची थी। पांच घायलों का इलाज जयप्रकाश अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में अनिल चौधरी समेत पांच लोग शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/rampage-over-land-dispute-five-seriously-injured-127340948.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/26/
0 Response to "जमीन विवाद की रंजिश में मारपीट, पांच को किया गंभीर रूप से घायल"
Post a Comment