Popular Posts

हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने युवक से लूटे 10 हजार और माेबाइल

हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने युवक से लूटे 10 हजार और माेबाइल

रानीगंज थाना क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत के कविलाशा घाट के समीप नहर के पास साेमवार की सुवह अपराधियाें ने बाजार जा रहे एक व्यक्ति से दस हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित रानीगंज थाना क्षेत्र के मुकेश साह सुनैना देवी के साथ अपनी मोटर साइकिल से सामान खरीदने रानीगंज बाजार जा रहे थे। कविलाशा घाट पर चचरी पार कर रानीगंज की बढ़े ही थे कि नहर के समीप अचानक एक लाल रंग की बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक कर बाइक की चाभी छीन ली। बदमाशाें ने इसके बाद हथियार के बल पर जेब में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल व चचेरी भाभी सुनैना देवी का पासबुक, आधार कार्ड छीन लिया। इसके बाद सभी बदमाश रानीगंज बाजार की ओर भाग निकले। सभी बदमाश मास्क पहने हुए था। उन्होंने बताया कि रानीगंज थाना में घटना की लिखित जानकारी दे दी गई है। इधर मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि पासबुक, आधार कार्ड छीने जाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/three-miscreants-looted-10-thousand-more-from-a-young-man-due-to-weapon-127272220.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/

0 Response to "हथियार के बल पर तीन बदमाशों ने युवक से लूटे 10 हजार और माेबाइल"

Post a Comment