Popular Posts

बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में भरत की मौत, 2 महिला समेत 9 घायल

बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में भरत की मौत, 2 महिला समेत 9 घायल

नानपुर थाना क्षेत्र के सिंघाचौरी गांव के फकीर तकिया टोला के पास बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हाे गई। इस घटना में एक आदमी की मौत हो गई जबकि दो महिला समेत 9 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलाें को इलाज के लिए बोखड़ा सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से जख्मी भरत दास को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे दरभंगा डीएमसीएच ले गए जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को देखते हुए बोखड़ा पुलिस के अलावा नानपुर, पुपरी, चोरौत अाैर रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स अाैर जिले से भेजी गई पुलिस कैंप कर रही थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की शाम भरत दास के खेत में सिंघाचौरी गांव के फकीर तकिया टोल के मोहम्मद शफीक उर्फ भोला की बकरी सिया देवी के खेत में मूंग खा रही थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते दो पक्षों के लोग आ जुटे और झड़प हाे गई। घटना में एक पक्ष के दो महिला समेत 9 लोग जख्मी हो गए, जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मियाें में शिव दयाल दास, भरत दास, सिया देवी, अजय दास, मंजू देवी, रामू चौपाल, गीता देवी, बुझावन दास व कृष्ण कुमार दास को बोखड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने भरत दास को इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया था।

नानपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

गंभीर रूप से जख्मी भागवत दास की पत्नी सिया देवी के आवेदन पर नानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शुक्रवार को पुपरी एसडीओ धनंजय कुमार की अध्यक्षता में सिंघाचौरी बाजार के समीप शांति समिति की बैठक हुई जिसमें आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में बीडीओ अमरेंद्र पंडित, सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार, नानपुर थानाध्यक्ष राम प्रवेश उरांव, अवर निरीक्षक इम्तेयाज खान, सिंघाचारी मुखिया मोहम्मद निजामुद्दीन उर्फ नूर, परवेज अहमद, शकील अहमद, सरपंच महेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद जावेद अख्तर, उप प्रमुख आफताब आलम मिंटू, नन्द कुमार यादव, पूर्व प्रमुख हुकुमदेव नारायण यादव, सुजीत कुमार, कुलदीप यादव, यजुआर पश्चमी के मुखिया भोगेन्द्र सहनी उर्फ भोली सहनी व प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया सीताराम यादव के अलावा कई लोग मौजूद थे। इधर, शुक्रवार की शाम पुपरी डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने सिंघाचौरी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया व लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/bharat-killed-in-a-goat-grazing-dispute-9-injured-including-2-women-127283935.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/

0 Response to "बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में भरत की मौत, 2 महिला समेत 9 घायल"

Post a Comment