Popular Posts

बच्चे के विवाद को लेकर चला चाकू, 3 लोग जख्मी

बच्चे के विवाद को लेकर चला चाकू, 3 लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के खड़हारा गांव में शुक्रवार देर शाम बच्चों के विवाद में परिजन भी उलझ पड़े। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 3 लोग जख्मी हो गए। शुक्रवार की देर शाम मुस्लिम टोला में बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी बीच बच्चे-बच्चे में विवाद हो गया और आपस में मारपीट करने लगा। जब इनकी सूचना बच्चे के परिजन को मिली।
आक्रोशित परिजन के एक पक्ष दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक ही पक्ष के नाज परवीन 16 उम्र पिता मो. सगीर , मो. नादरा उम्र 17 पिता मो. सगीर जिसमें मामला गंभीर हो गया। आक्रोशित परिजन चाकू से हमला करते हुए 3 लोग जख्मी हो गये। मो. सगीर के सिर पर चाकू लगने से बुरी तरह जख्मी कर दिया।
जबकि दोनों युवती को हल्की चोट आई है। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सभी जख्मी को बाराहाट उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आकाश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल तीनों खतरे से बाहर है। खबर लिखे जाने तक थाना को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/knife-fired-over-child-dispute-3-people-injured-127283908.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/

0 Response to "बच्चे के विवाद को लेकर चला चाकू, 3 लोग जख्मी"

Post a Comment