Popular Posts

कोरोना से पाली में 2 की मौत, मुंबई से मंडिया आए 26 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा,जंगीवाड़ा के 64 वर्षीय वृद्ध की जोधपुर में मौत

कोरोना से पाली में 2 की मौत, मुंबई से मंडिया आए 26 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा,जंगीवाड़ा के 64 वर्षीय वृद्ध की जोधपुर में मौत

कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को सुखद खबर के बाद सोमवार को दो लोगों की मौत ने पाली को एक बार फिर हिला दिया। इनमें से एक मंडिया का 26 साल का युवक है तथा दूसरे जंगीवाड़ा निवासी 64 वर्षीय वृद्ध हैं। युवक को रविवार को अस्पताल लाए थे। माैत के बाद उसके सैंपल लिए। उसकी रिपाेर्ट साेमवार काे पाॅजिटिव आई। इधर, पाॅजिटिव से निगेटिव हुए नाडी माेहल्ला के दाे मरीजाें काे अस्पताल से छुट्टी दे दी और उनकाे हाेम क्वारेंटाइन के लिए पाबंद किया। कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि सोमवार शाम तक 67 कोरोना पाॅजिटिव केस आए हैं। जिसमें से वर्तमान में 47 केस एक्टिव हैं। दो कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों की माैत हुई है। साथ ही 255 सैंपल लिए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि ऐसा इसलिए किया है, ताकि पहले स्तर पर ही संक्रमण की पहचान कर पाॅजिटिव मरीज का इलाज की व्यवस्था की जा सके।
दाे और मरीजाें की अस्पताल से छुट्टी

रविवार के 16 पाॅजिटिव से निगेटिव आए नाडी माेहल्ला के मरीजाें काे एक साथ छुट्टी दी थी। इसके बाद साेमवार काे दाे और काेराेना पाॅजिटिव से निगेटिव आए दाे मरीजाें काे छुट्टी दी। अब तक जिले में 20 काेराेना पाॅजिटिव से निगेटिव आए लाेगाें काे छुट्टी देकर घर भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 killed in Pali from Corona, 26-year-old youth from Mandia from Mumbai dies, 64-year-old man from Jangiwada dies in Jodhpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/paliganj/news/2-killed-in-pali-from-corona-26-year-old-youth-from-mandia-from-mumbai-dies-64-year-old-man-from-jangiwada-dies-in-jodhpur-127293135.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/11palibhaskar-pg1-0_1589241860.jpg

0 Response to "कोरोना से पाली में 2 की मौत, मुंबई से मंडिया आए 26 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा,जंगीवाड़ा के 64 वर्षीय वृद्ध की जोधपुर में मौत"

Post a Comment