Popular Posts

क्वारेंटाइन सेंटर के बाहर घूम रहे प्रवासियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, 12 घायल

क्वारेंटाइन सेंटर के बाहर घूम रहे प्रवासियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, 12 घायल

सिमराहा के मध्य विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर के प्रवासी बाहर निकलकर घूम रहे थे। जब ग्रामीणों ने मना किया तो झड़प हो गई। झड़प में करीब आधा दर्जन प्रवासी मजदूर घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर तो बाकी आंशिक रूप से घायल हैं। घायलों प्रवासियों में सूरज ऋषिदेव, प्रकाश ऋषिदेव, शंभु ऋषिदेव, सुबोध ऋषिदेव सहित अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ अमित आनंद, मुखिया अरविंद विश्वास सहित बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवानों ने मामले को शांत कराया। इसके बाद घायलों का इलाज कराया गया। इलाज कराने के बाद सभी को मध्य विद्यालय टेड़ी मुसहरी क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि क्वारंेटाइन सेंटर में कुल 153 प्रवासियों को रखा गया है। टेढ़ी मुसहरी पंचायत के प्रवासी निकल कर बाहर घूम रहे थे।

बाहर घूमने से मना किया तो की पिटाई
प्रवासियों ने कहा हमलोग सुबह फील्ड में घूम रहे थे। तभी ग्रामीणों ने अंदर जाने को कहा। इसी बात का विरोध करने पर ग्रामीण उग्र हो गए और लाठी डंडे से पिटाई कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/migrants-and-villagers-roaming-outside-quarantine-center-12-injured-127293090.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/

0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर के बाहर घूम रहे प्रवासियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, 12 घायल"

Post a Comment