Popular Posts

30 में 25 पॉजिटिव केस निगेटिव, रघुनाथपुर के पांच लोगों की रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार

30 में 25 पॉजिटिव केस निगेटिव, रघुनाथपुर के पांच लोगों की रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार

(मिथिलेश कुमार सिंह)कोरोना पॉजिटिव 25 मरीजों के स्वस्थ होने से सीवान जिला ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। इससे प्रशासनिक अफसरों के साथ जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। दयानंद आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में बचे 5 पॉजिटिव केस रघुनाथपुर के पंजवार के हैं। जिले के कुल 30 पॉजिटिव में से 25 मरीजों के स्वस्थ होने से जिले पर लगा रेड जोन का लेबल हट गया है।
जिन 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनकी भी जांच रिपोर्ट अब अंतिम जांच में निगेटिव आई है। निगेटिव आने के बाद रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव के इन दोनों को दयानंद आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से शनिवार को घर भेज दिया गया। उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पंजवार के 23 समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से शनिवार तक 25 लोग निगेटिव हो चुके हैं। अब महज पांच लोगों का ही इलाज चल रहा है। इन पांच लोगों को भी पांचवी बार जांच के लिए शनिवार को सैंपल लिया गया। यह रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसके 48 घंटे बाद फिर से जांच कराई जाएगी। यानि की दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्‌टी दी जाएगी। इनके अलावा अन्य तीन संदेहास्पद लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना फाइटर्स के लिए श्वास लेने के लिए लैब टेक्निशियन प्रदीप कुमार व लैब टेक्निशियत नागेन्द्र कुमार को लगाया गया है। वे ही पॉजिटिव के समीप रहकर सबसे बड़ा काम कर रहे हैं। हालांकि वे पूरी तरह सुरक्षा इंतजाम के साथ जांच के लिए सैम्पल ले रहे हैं। इधर, अप्रवासी बिहारी लोगों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें सीवान के लोग भी शामिल हैं। दूसरे राज्यों से सीवान आने वाले लोगों को 21 दिनों तक क्वारेंटाइन करना है। इसके लिए भी तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उनके लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

दूसरे राज्यों से 25005 लोगों के आने की उम्मीद

कोरोना के दौरान सहायता के लिए 125014 लोगों ने आवेदन दिया है। 90212 के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। 25005 लोगों के दूसरे राज्यों से मजदूर व छात्र- छात्राओं समेत अन्य लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए तैयारी की गई है। भगवानपुर प्रखंड में सबसे ज्यादा 2190 व गोरेयाकोठी में 2175 लोग शामिल है।

किस प्रखंड में कितने लोगों के आने की संभावना: आंदर 900, बड़हरिया 1721, बसंतपुर1142, भगवानपुर 2190, दरौली 1257, दरौंदा 1763, गोरेयाकोठी 2175, गुठनी 741, हसनपुरा1105, हुसैनगंज 854, लकड़ी नबीगंज 1442, महाराजगंज 1920, मैरवा 999, नौतन 576, पचरुखी 1445, रघुनाथपुर 1454, सिसवन 1262, सीवान सदर 1347 , जीरादेई 1108

प्रखंडस्तरीय क्वारेंटाइन सेंटर में रखें जाएंगे कोरोना के संदिग्ध
दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सबसे पहले थर्मल स्केनर से जांच होगी। इसके बाद अन्य लक्षण देखा जाएगा। अगर स्क्रीनिंग के दौरान सबकुछ समान्य पाया गया तो उसे प्रखंडस्तर के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। अगर, कोई लक्षण दिखा तो उसी समय से उसका इलाज शुरू हो जाएगा। संदेहास्पद लोगों की कोरोना वायरस की भी जांच के लिए सैम्पल लिया जाएगा। उसे अलग रखने का इंतजाम होगा। जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय क्वारेंटाइन आवासीय केन्द्र बना दिया गया है। प्रत्येक क्वारेंटाइन केन्द्र की क्षमता एक हजार के करीब है। वहां लोगों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। -डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सीवान



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five positives of 25 positive case negatives in 30, waiting for reports of Raghunathpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/five-positives-of-25-positive-case-negatives-in-30-waiting-for-reports-of-raghunathpur-127267557.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/96_1588463969.jpg

0 Response to "30 में 25 पॉजिटिव केस निगेटिव, रघुनाथपुर के पांच लोगों की रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार"

Post a Comment