Popular Posts

शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को मिलेगा दो माह का वेतन

शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को मिलेगा दो माह का वेतन

पूर्णिया विवि के वीसी प्रो. राजेश सिंह ने विवि के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के दो माह का वेतन सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में भुगतान करने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी प्रभारी कुलसचिव ने चिट्ठी जारी कर दी है।

कुलपति ने शिक्षकेतर कर्मचारियों के 25 प्रतिशत राशि कटौती नहीं करने का बल्कि पूर्ण राशि भुगतान करने का आदेश भी दिया है। साथ ही डिग्री पार्ट वन 2019-20 के छात्रों के नामांकन की राशि अंगीभूत कॉलेज के 80 प्रतिशत एवं संबद्ध कॉलेज का 70 प्रतिशत राशि शनिवार को भेजी जा रही है।

कुलपति ने संबंद्ध कॉलेज के प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य सरकार के पत्र के आलोक में इस राशि के 70 प्रतिशत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन मद में एवं 30 प्रतिशत महाविद्यालय के विकास कार्य में खर्च किया जायेगा। इसकी उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंद्ध कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वविद्यालय को 7 दिन के अंदर उपलब्ध कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/teachers-and-non-teaching-staff-will-get-two-months-salary-127330781.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/

0 Response to "शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों को मिलेगा दो माह का वेतन"

Post a Comment