Popular Posts

आग लगने से लाखों का नुकसान, मवेशी झुलसा

आग लगने से लाखों का नुकसान, मवेशी झुलसा


आंदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार दोपहर 3 बजे अज्ञात लोगों द्वारा खोप में आग लगा दी गई। इससे लाखों की सम्पति का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग आपने घर में कार्य रहे थे कि अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगा आस पास के सटे भूषा, अनाज से भरा चार खोप और एक विशाल नीम के पेड़ में आग पकड़ लिया। जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा अनाज जल कर राख हो गया था। शुभ नारायण महतो दो खोप भूषा के साथ लगभग पचास हजार का अनाज जल गया।वही ललई महतो का दो खोप भूषा के साथ लगभग साठ हजार का अनाज जल गया। एक गाय भी झुलस गई है।

बड़हरिया में झोपड़ी जली

बड़हरिया|तेतहली पंचायत के हरपुर गांव में एक दलित की झोपड़ी में आग लग जाने के कारण हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे घर में खाना बन रहा था कि अचानक झोपड़ी में आग लग गई और मुनीलाल राम का घर जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़ा ,बिछावन सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। स्थानीय मुखिया सरस्वती देवी के हवाले से हरजीत माझी ने बताया कि लोग खाना बना रहे थे कि अचानक घर में आग लग गई। इस बाबत आग लगने की सूचना बड़हरिया अंचलाधिकारी को दी गईहै। अंचलाधिकारी ने अपने कर्मचारी को जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा।

हसनपुरा में गेहूं जला

हसनपुरा| हरपुर कोटवां पंचायत के टरवां में सोमवार को हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी से पांच कट्ठे में लगे गेहूं जलकर राख हो गया। इस अगलगी में राजेंद्र गोंड़ का तीन कट्ठा व मैनेजर बैठा का दो कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज हवा के चलते मुश्किल हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/patna/news/loss-of-millions-due-to-fire-scorching-cattle-061518-6983173.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/07/

0 Response to "आग लगने से लाखों का नुकसान, मवेशी झुलसा"

Post a Comment