गरीबों को उपलब्ध करायी जा रही खाद्य सामग्री
06 April, 2020
Comment
मोहड़ा| भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के नेता आशुतोष कुमार और मंच के अतरी विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा लगभग पैतीस लाख रुपए की कीमत का सूखा राशन गरीबो के बीच बांटा जा रहा है। सोमवार को मोहड़ा प्रखंड के अरई, गांधीनगर, रेवला, तपस्वीनगर, पसिया, महमदपुर, किशुनपुरा सहित दर्जनों गांव में मंच के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। उक्त जानकारी देते हुए शैलेंद्र ने बताया कि दो सौ क्विंटल चावल,दो सौ क्विंटल आटा, बीस हजार बोतल खाद्य तेल, आलू, बिस्किट, साबुन सहित रोजमर्रा के दिनों में प्रयोग होने वाले सामानों की पैकेजिंग कर गरीबो को उपलब्ध कराया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/gaya/news/food-items-being-provided-to-the-poor-061614-6983029.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/07/
0 Response to "गरीबों को उपलब्ध करायी जा रही खाद्य सामग्री"
Post a Comment