सोसाइटी युवा ग्रुप गांवों में कर रहा है सैनेटाइजर का छिड़काव
06 April, 2020
Comment
आंदर|आंदर प्रखंड बाजार गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आंदर बाजार,थाना परिसर,सुल्तानपुर,सहित कई इलाकों में सोसाइटी युवा ग्रुप के युवाओं द्वारा एक टीम बनाकर इन दिनों सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा हैं। सोसाइटी ग्रुप के करीब 20 लोगों का एक टीम है यह सभी लोग खुद के पैसे से सैनिटाइजर लाने के बाद उसका छिड़काव प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में कर रहे हैं। ग्रुप के सदस्य पिंटू कुशवाहा,विनय गुप्ता ने बताया कि इस ग्रुप का उद्देश्य समाज सेवा करना है। सैनिटाइजर का छिड़काव के लिये बीडीओ से आदेश लिया गया हैं और उनके द्वारा सैनिटाइजर देने के लिये बोला गया था लेकिन अभी तक नही मिलने से ग्रुप के युवाओं के सहयोग से अहम कदम उठाया गया। ।इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़े होने का निर्णय लिया गया।उनके द्वारा एक हायर हेंड प्रेशर मशीन के साथ चार दवा छिड़काव हेंड मशीन भी लाया गया है। जिससे पूरा एरियस का सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा । जिसमे राजदीप कुमार,पुनीत गुप्ता,अमित कुमार, विनय कुमार,मोनू कुमार पप्पू कुमार,राजन कुमार, अब्दुल,मुकेश सोनी, के साथ आदि ग्रुप के सदस्य थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/patna/news/society-youth-group-is-spraying-sanitizer-in-villages-061514-6983176.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/07/6siwan_pullout-pg4-0_b87791b0-9e29-4a6a-b5ca-c6e2d8231674-large.jpg
0 Response to "सोसाइटी युवा ग्रुप गांवों में कर रहा है सैनेटाइजर का छिड़काव"
Post a Comment