लोक भारती सेवा आश्रम ने बांटी गरीबों में राहत सामग्री
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देख सहायता के लिए धीरे-धीरे लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर, बसबिट्टी और परसरमा पंचायत के 240 प्रवासी मजदूर परिवार के बीच लोकभारती सेवा आश्रम कुनौली के द्वारा राहत वितरण किया गया। राहत वितरण के दौरान इस बात का भी ख्याल रखा गया कि वैसे व्यक्ति को राहत दिया जाए जिनके घर चूल्हा नहीं जल रहा। राहत सामग्री में चावल, दाल, नमक, तेल, सोयाबीन, हल्दी पाउडर, मसाला पाउडर, डिटॉल साबुन, डिटॉल लिक्विड, मास्क दिया गया। लोक भारती सेवा आश्रम के सचिव पंचम नारायण सिंह के प्रयास से वितरित किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी प्रभात नारायण लाभ, अंचल निरीक्षक जवाहर प्रसाद सिंह, जिला बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य भगवान जी पाठक, वार्ड सदस्य विपिन पाठक, प्रदीप कुमार झा, नंदा झा, परमानंद सिंह, परसरमा पंचायत के मुखिया गुंजन सिंह, जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/lok-bharti-seva-ashram-distributed-relief-material-to-the-poor-127256214.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl2721588075591photosup50_1588091997.jpg
0 Response to "लोक भारती सेवा आश्रम ने बांटी गरीबों में राहत सामग्री"
Post a Comment