चौसा में 96 लाभुकों के बीच सूखा राशन का वितरण
प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित अतिकुपोषित, गर्भवती व धात्री महिला लाभुकों सहित केंद्र में नामांकित बच्चों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। केंद्र पर वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तीन दिन में 32-32 लाभुकों सहित कुल 96 लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। पैना पंचायत वार्ड संख्या-दो के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 66 खान टोला चंदा पर सेविका राजेश्वरी कुमारी व चिरौरी पंचायत के वार्ड संख्या-आठ के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 पासवान टोला चिरौरी की सेविका सुलेखा देवी ने बताया कि पहले हर माह केंद्र पर पोषक क्षेत्र की गर्भवती, धात्री महिलाओं, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को ही सूखा राशन दिया जाता था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा लाॅकडाउन को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर कुपोषित बच्चे 28, अतिकुपोषित बच्चे 12, गर्भवती महिला आठ, धात्री महिला आठ सहित केंद्र के 40 नामांकित बच्चों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि गर्भवती व धात्री महिला लाभुकों के बीच तीन किलो चावल व डेढ़ किलो दाल, 500 ग्राम सोयाबीन, कुपोषित बच्चों को दो किलो 500 ग्राम चावल, दाल एक किलो 200 ग्राम, सोयाबीन 500 ग्राम, अतिकुपोषित बच्चे को तीन किलो 750 चावल, दाल एक किलो 750 ग्राम, सोयाबीन 875 ग्राम और नामांकित 40 बच्चों एक माह का राशन दो किलो चावल, एक किलो 200 ग्राम, सोयाबीन 500 ग्राम के हिसाब से वितरित किया जाएगा। केंद्र पर वितरण के दौरान बाल विकास परियोजना द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कुल लाभार्थियों के तीन भाग करके तीन दिन में वितरण करने को कहा गया है। मौके पर सहायिका सुशीला देवी, सुचित्रा देवी, लाभार्थी रिंकी देवी, रेहाना खातून, संजरी खातून, आला देवी, जूही कुमारी, संगीता देवी, प्रीती देवी, पूनम देवी, ममता देवी, सीमा देवी व प्रिया कुमारी सहित अन्य भी मौजूद थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/distribution-of-dry-ration-among-96-beneficiaries-in-chausa-127256202.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl272158806903628mad101_1588089957.jpg
0 Response to "चौसा में 96 लाभुकों के बीच सूखा राशन का वितरण"
Post a Comment