एटीएम बंद होने से बढ़ी लोगाें की परेशानी
अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार में एक एटीएम रहने के कारण पैसा निकालने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन कुछ दिनों से इकलौता एसबीआई का एटीएम बंद पड़ा है। शनिवार और रविवार को लोगों को पैसा निकालने के लिए काफी परेशानी होती है।
वहीं सोमवार को लोग बैंक खुलने से पहले ही लाइन में खड़े हो जाते हैं और पैसा निकालने के चक्कर में सोशल डिस्टेंंसिंग भी भूल जाते हैं। एटीएम खराब होने के चलते बैक में भीड़ लगती है। पिछले पांच दिन से एटीएम बंद है। उदाकिशुनगंज के कई दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन के समय में उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। कोई क्रेडिट पर कुछ नहीं दे रहा है। रुपए की निकासी के लिए जब एटीएम जाते हैं तो वहां तकनीकी खराबी का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। यही स्थिति रही तो राशन की दुकान बंद करनी पड़ जाएगी। उदाकिशुनगंज एटीएम के समक्ष खड़े लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह कई दिनों से बंद पड़ा है। कभी कैश की किल्लत बताई जा रही है तो कभी लिंक फेल बताकर लोगों को वापस किया जा रहा है। एकाउंट में पैसा है मगर एटीएम की खराबी के चलते हम लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें मंडी में कैश देना पड़ता है, इसलिए नकदी लेना उनकी भी मजबूरी है।
लाइन में खड़ी एक महिला से बात करने पर उसने बताया कि वे सुबह साढ़े सात बजे ही लाइन में लगी थीं, अब दोपहर के एक बज गए गए अब तक पैसे की निकासी नहीं हो पाई है। वे अपने बेटे को रुपए की निकासी के लिए एटीएम भेजी थीं वह खराब था। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी खराबी आ जाने के कारण एटीएम से रुपए की निकासी करने में समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही यह सुचारू रूप से कार्य करने लगेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/peoples-problems-increased-due-to-atm-shutdown-127256200.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl272158806834128mad100_1588089856.jpg
0 Response to "एटीएम बंद होने से बढ़ी लोगाें की परेशानी"
Post a Comment