Popular Posts

भूख से तंग परिवार ने राज्य हेल्पलाइन के नंबर पर किया फोन, हरकत में आया प्रशासन, राशन लेकर पहुंचे मुखिया

भूख से तंग परिवार ने राज्य हेल्पलाइन के नंबर पर किया फोन, हरकत में आया प्रशासन, राशन लेकर पहुंचे मुखिया


भागलपुर से सन्हौला बीडीओ को मामले की सूचना दी गई

लॉकडाउन में भूखे परिवार को जब किसी की मदद मिली तो प्रखंड की सनोखर गांव निवासी शांति देवी ने राज्य हेल्पलाइन के नंबर फोनकर मदद की गुहार लगाई। वहां से उसे भागलपुर का नंबर दिया गया, इसके बाद उसने भागलपुर फोन किया। भागलपुर से सन्हौला बीडीओ को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना पर हरकत आए बीडीओ ने अरविंद कुमार ने तेलौंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह को फोन पर तत्काल मदद करने को कहा। इसके बाद उसके घर मुखिया पहुंचकर शांति देवी का हालचाल जाना और 15 किलो चावल, 5 किलो दाल, 2 किलो तेल, चुड़ा, मुढ़ी, आटा, नमक, मसाला, साबुन, सर्फ की सामग्री मुहैया कराई। मौके पर शांति देवी ने बताया कि उनका एकमात्र कमाऊ पुत्र लॉकडाउन में पुणे में फंसा है। उनके पास राशनकार्ड भी नहीं है। लॉकडाउन में भुखमरी की नौबत आ गई। तब तंग आकर हेल्पलाइन नंबर से मदद की गुहार लगाई। इनके पति अनंत मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन से कोई कार्य नहीं मिलने से वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। मुखिया ने बताया कि उक्त परिवार को भविष्य में भी किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान मुखिया के साथ नीतीश आनंद सिंह, निक्कू महतो, ऋषिकेश, अर्जुन केशरी, प्रदीप साह, मुनीलाल सोनी, मुरलीधर चौधरी सहित कई
समाजसेवी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/the-starving-family-made-a-call-on-the-number-of-the-state-helpline-the-administration-came-into-action-the-chief-arrived-with-ration-063654-6989425.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/

0 Response to "भूख से तंग परिवार ने राज्य हेल्पलाइन के नंबर पर किया फोन, हरकत में आया प्रशासन, राशन लेकर पहुंचे मुखिया"

Post a Comment