Popular Posts

बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में निकली खरीदारी से सेंसेक्स में रिकॉर्ड 2,476 अंक की उछाल

बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में निकली खरीदारी से सेंसेक्स में रिकॉर्ड 2,476 अंक की उछाल

फियो ने कहा- लॉक डाउन से 50% से ज्यादा अाॅर्डर रद्द हुए


संयुक्त राष्ट्र के श्रम संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण केवल दूसरी तिमाही में ही 19.5 करोड़ पूर्णकालिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं। इस महामारी और इसकी रोकथाम के लिए दुनिया भर में जारी ‘लॉकडाउन’ के कारण कल-कारखाने और अन्य व्यवसाय बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का अनुमान वायरस के प्रभाव के आकलन पर आधारित है। इससे पहले, आईएलओ ने 18 मार्च को नौकरियां जाने का एक अनुमान जताया था। उस अनुमान के मुकबले मौजूदा अनुमान कहीं बड़ा है। आईएलओ के महानिदेशक गाई राइडर ने कहा, ‘ये आंकड़े स्वयं बताते हैं कि स्थिति कितनी भयवाह है। दुनिया भर के कामगार मौजूदा संकट से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।’ संगठन ने कहा कि पूर्ण या आंशिक रूप से ‘लॉकडाउन’ के कारण करीब 2.7 अरब कामगार प्रभावित हुए हैं। यह वैश्विक कार्यबल का करीब 81 प्रतिशत है।’ इसमें से होटल और खाद्य क्षेत्र, विनिर्माण और खुदरा क्षेत्र में काम करने करने वाले करीब 1.25 अरब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

दूसरे निवेश में बेहतर रिटर्न नहीं इसलिए सोने का रुख

वहीं गोल्ड एक्सपर्ट भागर्व वैद्य ने कहा कि वर्तमान में निवेश के और इंस्टूमेंट में रिटर्न बेहतर नहीं है। निवेशकों का भरोसा शेयर बाजार में जम नहीं पा रहा है इसलिए सोने को चुन रहे हैं। द इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट पृथ्वीराज कोठारी ने कहा कि सोने में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय कारणों से है। लॉकडाउन और नकदी न होने के कारण मांग ज्यादा समय तक नहीं रह पाएगी। इसलिए सोने के भावों में तेजी स्थाई है, ऐसा नहीं कह सकते है।


इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक 22.60% उछाल

बीएसई सेंसेक्स की सभी तीस कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। 14 कंपनियों के शेयरों में 10% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक 22.60% बढ़त के साथ 384.05 रुपए पर बंद हुए। इसके बाद एक्सिस बैंक (19.41%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (14.44%), आईसीआईसीआई बैंक (13.82%), एचयूएल (13.51%), मारुति (13.41%), हीरो मोटोकॉर्प (11.83%) और एचसीएल टेक (11.57%) का क्रम रहा।


देश में बाधित हुई स्मार्टफोन की बिक्री

काउंटर प्वाइंट रिसर्च के अनुमान के मुताबिक मार्च में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 27% कम हुई है। अप्रैल में 60% गिरावट का अंदेशा है। वहीं 2020 में 15.3 करोड़ स्मार्टफोन का अनुमान है। यह 2019 के आंकड़े (15.8 करोड़) से तीन प्रतिशत कम है। यह अनुमान देश में 21 दिन के लॉकडाउन को आधार बना कर व्यक्त किया गया है।

लग सकता है पांच साल से ज्यादा समय


रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा नहीं है कि भारत तुरंत चीन की जगह ले लेगा। लेकिन, अगर सरकार की ओर से सतत प्रयास जारी रहे तो अगले पांच साल में यह मुमकिन है। इस बीच भारत को अपने वर्क फोर्स को ज्यादा सक्षम और स्किल्ड बनाना होगा। विदेशी कंपनियों के लिए राह आसान बनानी होगी।

2019 में दोगुना हुआ भारत में एफडीआई

हालिया यूबीएस रिपोर्ट के मुताबिक भारत उन कंपनियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो चीन से बाहर निकलने की कोशिश में है। साल 2019 में भारत में आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी दोगुना हुआ था। भारत स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स और फूड के लिए भी पसंदीदा सेंटर बन सकता है।


मार्च में जॉब हायरिंग में 18 फीसदी की गिरावट

भारत में इस साल मार्च में जॉब हायरिंग में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लीडिंग जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के मुताबिक ट्रैवल, एविएशन रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जॉब हायरिंग में सबसे ज्यादा 56 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। नौकरी डॉट कॉम के मुताबिक मार्च 2020 में उनकी बेवसाइट पर हायरिंग एक्टिविटी में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। लॉकडाउन के शुरुआती 10 दिनों में इसमें 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है।


लॉकडाउन में बेरोजगारी दर बढ़कर 23% हुई, करीब 5 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए

भास्कर न्यूज | देश में लॉकडाउन के कारण रोजगार के आंकड़े काफी निराशाजनक आ रहे हैं। देश में ओवरऑल बेरोजगारी दर 23.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं शहरों में यह आंकड़ा बढ़कर 30.9 फीसदी तक पहुंच गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के वीकली ट्रैकर सर्वे में 5 अप्रैल को खत्म हफ्ते के बाद 6 अप्रैल को नए आंकड़े जारी किए गए। मार्च के मध्य में बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी थी। भारत के पूर्व चीफ सांख्यिकीविद प्रणब सेन के मुताबिक एक अनुमानित कैलकुलेशन के आधार पर लॉकडाउन के पिछले दो हफ्तों में करीब 5 करोड़ लोगों बेरोजगार हुए हैं।

देश में मेडिकल उपकरण बनाने में तेजी

कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जरूरी कई मेडिकल सामान अभी बाहर से आयात किए जा रहे हैं। इनमें वेंटीलेटर, पीपीई किट्स, फेस मास्क आदि शामिल हैं। अब भारत में भी कई कंपनियां इन सामान को बनाने के लिए आगे आई हैं। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी संभव है।

{हायरिंग में 20 फीसदी उछाल मुमकिनः ऑनलाइन ऑर्डर में तेजी आने के कारण वेयरहाउस वर्कर और डिलीवरी एजेंट की डिमांड काफी बढ़ी है। हायरिंग में 20% से ज्यादा की तेजी आने की उम्मीद है।

मैन्युफैक्चरिंग में भारत के पास चीन की जगह लेने का मौका

एजेंसी | नई दिल्ली

कोरोनावायरस महामारी ने दुनिया के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था पर भी काफी बुरा असर डाला है। हालांकि, इस मुश्किल वक्त में भी भारत के लिए कुछ अच्छे मौके निकलकर सामने आ रहे हैं। दुनिया के ज्यादातर देश मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों के लिए चीन पर निर्भर रहे हैं। कोरोना महामारी चीन में मैन्युफैक्चरिंग का काम ठप पड़ा और स्मार्टफोन से लेकर तमाम प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन टूट गई। इस कारण मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन का विकल्प ढूंढा जा रहा है और यदि भारत ने समझदारी भरे कदम उठाए तो यह मौका उसके हाथ लग सकता है।

ई-कॉमर्स, हेल्थ-फार्मा व आईटी सेक्टर में 20 से 50% तक की तेजी संभव, इनमें नौकरियों के अवसर भी बढ़ेंगे

एजेंसी | नई दिल्ली

कोरोनावायरस महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट की है। इससे अमेरिका, ब्रिटेन, जापान जैसे देशों में मंदी का आना तय माना जा रहा है। वहीं, भारत और चीन जैसे विकासशील देशों की विकास दर काफी कम होने की आशंका है। हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक देश के ये सेक्टर न सिर्फ मजबूती हासिल करेंगे बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के मौके भी प्रदान कर सकते हैं। ऐसे ही तीन सेक्टर पर एक नजर...

किस सेक्टर में कितनी फीसदी की गिरावट

{रिटेल सेक्टर 50%

{ऑटो/एंसीलरी 38%

{फार्मा 26%

{इंश्योरेंस 11%

{अकाउंटिंग/फाइनेंस 10%

{आईटी सॉफ्टवेयर 9%

{बीएफएसआई 9%

एक्सिस बैंक 20 फीसदी चढ़ा

मुंबई | इंडसइंड बैंक के शेयर एनएसई में 25% बढ़त के साथ 391.50 रु. पर बंद हुए। एक्सिस बैंक के शेयर में 20.14% की तेजी रही। बैंक के शेयर 391 रु. पर बंद हुए।

100

80

60

40

20

0

आंकड़े- हजार करोड़ रु. में। (स्रोत: रिपोर्ट डेटा लैब्स, रिजर्व फाउंडेशन)


चार साल में दोगुना हुए स्टार्टअप अभी देश में हैं 8,800 स्टार्टअप

नए इनोवेटिव आइडिया पर बिजनेस शुरू करना स्टार्टअप कहलाता है। बीते चार साल में देश में स्टार्टअप दोगुने हो गए हैं। इससे भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। भारत से आगे चीन और अमेरिका हैं। देश में फिलहाल 8,800 स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

निर्यातकों ने राहत पैकेज के लिए पीएम से की अपील

एजेंसी | नई दिल्ली

निर्यातकों के संगठन फियो ने कोरोना संक्रमण के निर्यात सेक्टर पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। फियो का कहना है किइस अभूतपूर्व संकट से बचाव के लिए सरकार को इस सेक्टर के लिए राहत पैकेज जारी करना चाहिए। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के प्रेसिडेंट एसके सर्राफ ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि विभिन्न देशों में किए गए लॉकडाउन से निर्यात के 50% से अधिक ऑर्डर रद्द हुए हैं। सबसे अधिक मार चमड़ा, कालीन, हस्तशिल्प और परिधानों जैसे जीवनशैली से जुड़े उत्पादों के ऑर्डर पर पड़ी है। इनके 75% से अधिक ऑर्डर रद्द हो गए हैं। इससे चालू खाते के घाटे पर भी दबाव पड़ेगा । वहीं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश और भारतीयों के विदेशों से भेजे जाने वाले पैसों में भी कमी आएगी। सर्राफ का कहना है कि यदि इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए इस सेक्टर को आर्थिक सहायता मुहैया नहीं कराई जाती है तो लॉकडाउन की वजह से बड़े स्तर पर बेरोजगारी बढ़ने का जोखिम है।

कारोबार सामान्य होने में 3 से 6 महीने का समय

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा रखा है। मैक्वारे रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लॉकडाउन 1 से 2 महीने के लिए बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार यदि लॉकडाउन एक महीने तक रहता है तो कारोबार को सामान्य होने में 3 महीने तक का समय लगेगा।

0 .5 1 1.5 2.0 2.5 3 3.5 4

5

एफटीएसई

भागलपुर, बुधवार, 8 अप्रैल, 2020

2008 के पैटर्न पर सोना, निवेशकों का शेयर बाजार पर भरोसा कम, जून तक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा:विशेषज्ञ

{जीरो से 7 साल के एक्सपीरियंस की हायरिंग में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

बैंकिंग सेक्टर में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़त

सूचकांक बढ़त (%)

{बैंकेक्स 10.70

{एनर्जी 10.02

{ऑटो 9.49

{टेलीकॉम 9.40

{हेल्थकेयर 8.95

{टेक 8.35

{एफएमसीजी 8.24

{मेटल 8.13

{फाइनेंस 8.09

{आईटी 7.93

{बेसिक मटेरियल 7.77

{ऑयल एंड गैस 7.35

{सीडीजीएस 7.00

{रियल्टी 6.21

{कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 5.27

{यूटिलिटीज 3.69

{इंडस्ट्रियल्स 3.24

{कैपिटल गुड्स 3.14

{ पावर 3.13

भास्कर न्यूज नेटवर्क | मुंबई/नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रैली के बीच मंगलवार को तीन दिन बाद खुले देश के शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी अंकों में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। प्रतिशत में यह इनकी 10वीं सबसे बड़ी बढ़त रही। सेंसेक्स 2476.26 अंक (8.97%) की बढ़त के साथ 30,067.21 पर बंद हुआ। निफ्टी में 708.40 अंक (8.76%) की तेजी रही। यह 8,792.20 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार की इस बढ़त में बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, टेलीकॉम, ऑटो, टेक कंपनियों की अगुआई में शेयरों में निकली खरीदारी का अहम योगदान रहा। सेंसेक्स शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में सुबह 1,307 अंक मजबूत खुला। यह सेंसेक्स की 11 साल की सबसे बड़ी बढ़त है। 18 मई 2009 को सेंसेक्स 2110.79 अंक की बढ़त के साथ 14,284.21 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, प्रतिशत के लिहाज से देखें तो इससे पहले सेंसेक्स 25 मार्च 1986 को 9.13% (47.95 अंक) की बढ़त के साथ 572.97 पर बंद हुआ था। निवेशकों की संपत्ति एक दिन में 7.94 लाख करोड़ रुपए बढ़ी। बीएसई का मार्केट कैप 7.33% बढ़कर 116.38 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह बीते शुक्रवार तीन अप्रैल को 108.43 लाख करोड़ रुपए था।

26

24

22

20

18

16

14

12

10

8

6

4

4. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रैली

अमेरिकी शेयर बाजारों के बाद एशियाई बाजारों में बढ़त दर्ज होने से निवेशकों को मनोबल मजबूत हुआ। इसके बाद दोपहर में यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ खुले। ब्रिटिश पीएम के आईसीएयू में जाने के बाद भी लंदन स्टॉक एक्सचेंज में बढ़त रही।

कुल स्टार्टअप का 43% टेक बेस्ड

नैस्कॉम के अनुसार 43% स्टार्टअप टेक फोकस्ड हैं। वर्ष 2020 तक भारत में 11,500 टेक स्टार्टअप होंगे। इनसे 2.50 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी।

3. दवाओं से निर्यात प्रतिबंध हटाना

अमेरिका द्वारा कदम उठाने की आशंका के मद्देनजर ने 24 दवाओं के निर्यात पर पिछले महीने लगाया प्रतिबंध हटा दिया है। भारत ने 26 दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, जिनकी देश के कुल दवाओं के निर्यात में 10% की हिस्सेदारी है।

पांच साल में दोगुनी हुई स्टार्टअप्स की फंडिंग

{13 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस की हायरिंग में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।


19.5 करोड़ पूर्णकालिक नौकरियां खतरे में: यूएन

{दिल्ली एनसीआर में हायरिंग एक्टिविटी में सबसे ज्यादा 66%की गिरावट देखी जा रही है।


शेयर बंद भाव बदलावइंडसइंड बैंक 391.50 47.00 25.00%एक्सिस बैंक 391.00 48.65 20.14%ग्रासिम 522.90 59.90 15.00%डॉ. रेड्‌डीज 3,599.95 389.95 14.40%एचयूएल 2,449.00 229.00 13.69%एमएंडएम 319.00 26.25 13.64%आईसीआईसीआई 324.80 27.95 13.31%हिंडाल्को 100.50 10.50 13.18%मारुति 4,525.95 405.95 12.82%जी एंटरटेनमेंट 139.80 13.15 12.42%

2. विदेशी निवेश आने की संभावना

भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की सीमा बढ़ाई गई है। रिसर्च फर्म मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक इससे 53,250 करोड़ रु. का विदेशी निवेश आने की उम्मीद है। एफपीआई ने 1 मार्च से अब तक 1.30 लाख करोड़ निकाले हैं।

कैक

डैक्स

यूरोपीय बाजार में 3-4% तक बढ़त

हेंगसेंग

निक्केई

शंघाई कंपोजिट

7.33%

7.03%

2.01

2.05

2.12

7.73%

नेस्डेक

एसएंडपी 500

डाउ जोंस

एशियाई बाजार 2% तक चढ़े

अमेरिकी बाजार में 7% तक उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़त, देश में कोरोना का डर कम होने और लॉकडाउन खुलने की उम्मीद में चढ़े बाजार...

दिल्ली में सबसे ज्यादा गिरावट

23.4

7.9

6 अप्रैल 20

7 अप्रैल 19

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी सर्वे

9% स्टार्टअप महिला फाउंडर ने शुरू किए

3.17

3.91

2.96

हार्ले डेविडसन ने लो राइडर एस मॉडल लॉन्च किया, कीमत 14.69 लाख रु.

टॉप-10 गेनर्सएनएसई 50

धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया | नई दिल्ली

सोने के भावों में तेजी आने वाले समय में और भी तेज हो सकती है। सोना अभी वर्ष 2008 के पैटर्न पर चल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जून महीने तक 24 कैरेट सोने का भाव 50-51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकता है।

कमोडिटी एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि सोना वर्तमान में वर्ष 2008 के पैटर्न पर चल रहा है। तब इक्विटी मार्केट घटा था, अभी भी घट रहा है। अमेरिका में ब्याज दरें घटी थीं और अभी अमेरिकी फेडरल इसी वर्ष में 1.25 फीसदी ब्याज दरें घटा चुका है। तब भी प्रोत्साहन पैकेज दिए गए थे इस बार भी दिए जा रहे हैं। तब भी रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ था और अब भी हो रहा है। उस समय सेंट्रल बैंक ने सोने की खरीदारी की थी और अभी भी कुछ समय पहले तक सोने की खरीदी की गई। उस दौर में भी विश्व की अर्थव्यवस्थाअों में सुस्ती की स्थिति थी और अब भी कोरोना के कारण बन रही है। साल 2008 में सोना 10,582 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो बढ़कर 2013 में 35,074 रुपए पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार और परिस्थितियों को देखकर कह सकते हैं कि जून महीने तक सोने का भाव 50 हजार को पार कर यह 51 हजार रुपए के स्तर को भी छू सकता है।

आईएलओ ने वायरस के प्रभाव के आकलन पर अनुमान व्यक्त किया

0 .5 1 1.5 2 2.5

0 1 2 3 4 5 6 7 8

1. लॉकडाउन खुलने की उम्मीद
सरकार देशव्यापी लॉकडाउन को चरण बद्ध तरीके से खोलने पर विचार कर रही है। इस खबर ने कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे कारोबारी गतिविधियां फिर शुरू होने की उम्मीद में उन्होंने चौतरफा खरीदारी की।


सेंसेक्स शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में सुबह 1,307 अंक मजबूत खुला और तेजी बनी रही

अंकों में 1 दिन की सबसे बड़ी और प्रतिशत में 10वीं सबसे बड़ी बढ़त

कोरोना इम्पैक्ट }निवेशकों की संपत्ति 7.94 लाख करोड़ बढ़ी, बीएसई का मार्केट कैप 116.38 लाख करोड़ हुआ

जरूरी सामान की डिलीवरी, स्वास्थ्य सुविधाएं और वर्क फ्रॉम होम से बढ़ी डिमांड


कोरोना संकट }अमेरिका, ब्रिटेन, जापान जैसे विकसित देशों में मंदी का आना तय माना जा रहा, लेकिन भारत को इन सेक्टरों से उम्मीद

{ई-कॉमर्स सेक्टर: कोरोना काल में जिस सेक्टर की ग्रोथ की सबसे ज्यादा उम्मीद है वह है ई-कॉमर्स। देशभर में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लोग अपने-अपने घरों में सीमित हैं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में लॉकडाउन भले ही हट जाए लेकिन घर से बाहर निकलने पर कई तरह की पाबंदियां जारी रह सकती है। ऐसे में ऑनलाइन मार्केटप्लेस का बिजनेस बढ़ना तय माना जा रहा है।

{अभी क्या है स्थितिः अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर पिछले दो सप्ताह में डिमांड में 50 फीसदी का उछाल आया है। लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिलते ही ऑनलाइन डिलीवरी में तेजी आएगी।

{हेल्थ केयर और फार्मा सेक्टर: अभी सबसे ज्यादा डिमांड हेल्थ केयर और दवाओं की है। लिहाजा इस सेक्टर में तेज ग्रोथ की उम्मीद है। पिछले माह जारी हुरुन ग्लोबल रिच रिपोर्ट में भी कहा गया था कि 2020-21 में सबसे ज्यादा नए अरबपति इसी सेक्टर से आ सकते हैं।

{अभी क्या है स्थितिः ऑनलाइन जॉब पोर्टल इनडीड की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में हेल्थ केयर से जुड़ी जॉब की सर्च काफी बढ़ी है। लोग इस सेक्टर में नौकरियां ढूंढ रहे हैं और सेक्टर के कई प्लेयर्स कर्मचारी ढूंढ रहे हैं। हायरिंग में इजाफा होना तय है।

{आईटी और कम्युनिकेशन सेक्टर: कोरोनावायरस महामारी ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बल दिया है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लोग घरों पर दफ्तर का काम निबटाने के लिए मजबूर हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेंड महामारी थमने के बाद भी काफी हद तक जारी रह सकता है। आईटी और कम्युनिकेशन सेक्टर वर्क फ्रॉम होम को संभव बनाते हैं, लिहाजा इनके बिजनेस में अभूतपूर्व तेजी आने की उम्मीद है।

{अभी क्या है स्थितिः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्स के डाउनलोड में 100 से 200 फीसदी तक का उछाल आया है। जूम और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म के शेयर काफी बढ़े हैं। वर्क फ्रॉम होम के लिए जरूरी कई सॉफ्टवेयर की डिमांड में भी तेजी देखी जा रही है।

84

95

39

67

41.5

37.50

2019

2017

2015

2018

2016

2014

कोरोना संकट के चलते मेडिकल, सेनिटेशन जैसे नए क्षेत्र उभरकर सामने आए हैं। युवाओं को इनोवेशन के दम पर नए क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू करना चाहिए।

सुमित मित्तल, फाउंडर एवं सीईओ, वेंटआलआउट

28 साल औसत उम्र है स्टार्टअप फाउंडरों की

9% महिला स्टार्टअप फाउंडर

43% टेक वेस्ड हैं कुल स्टार्टअप का

11,500 टेक स्टार्टअप होंगे वर्ष 2020 तक

4,300 टेक स्टार्टअप थे देश में 2015 के दौरान

क्या आप जानते हैं?

मुंबई | हार्ले डेविडसन ने भारत में अपना नया लो राइडर एस मॉडल ऑनलाइन लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रुम कीमत 14.69 लाख रुपए है। इस मॉडल में सिंगल सीट और वाइड हैंडलबार है। लो राइडर एस में 1,745 सीसी का इंजन है। कंपनी ने हाल में भारत में अपने 2020 फैट ब्याव मॉडल भी लॉन्च किया था। यह दो वेरिएंट में था। पहले वेरिएंट की कीमत 18.25 लाख और दूसरे की कीमत 20.10 लाख रुपए थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - sensex rises to record 2476 points due to buying out of bank and healthcare stocks
Bhagalpur News - sensex rises to record 2476 points due to buying out of bank and healthcare stocks


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/sensex-rises-to-record-2476-points-due-to-buying-out-of-bank-and-healthcare-stocks-063658-6989416.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/7bhagalpur_city-pg7-0_0ea785eb-a32a-42af-86ad-2036cd3e2c9a-large.jpg

0 Response to "बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में निकली खरीदारी से सेंसेक्स में रिकॉर्ड 2,476 अंक की उछाल"

Post a Comment