कोरोना की जंग में एनसीसी कैडेट करेंगे जिला प्रशासन का सहयाेग
07 April, 2020
Comment
सुल्तानगंज | कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में मुरारका काॅलेज के 30 वर्तमान व पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य सह एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट अमरकांत सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए पूर्व व वर्तमान एनसीसी कैडेटों की सेवाएं लेने का फैसला लिया है। इनका उपयोग लोगों को राहत और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। यह स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान करने के लिए काॅलेज के पूर्व व वर्तमान के 30 कैडेटों ने अपनी स्वीकृति दी, इसके बाद वह सूची काॅलेज के 23 बटालियन एनसीसी भागलपुर को भेज दी गई है। बटालियन से आदेश मिलने पर ये सभी कैडेट्स जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए कूच कर जाएंगे।
जज्बे को सलाम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/ncc-cadets-will-support-the-district-administration-in-the-battle-of-corona-063649-6989420.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/
0 Response to "कोरोना की जंग में एनसीसी कैडेट करेंगे जिला प्रशासन का सहयाेग"
Post a Comment