Popular Posts

खाजपुरा की कोरोना मरीज का घर सील, मोहल्ले में बाहरी की नो इंट्री

खाजपुरा की कोरोना मरीज का घर सील, मोहल्ले में बाहरी की नो इंट्री

एम्स में शनिवार को कोरोना पॉजेटिव मिली महिला के परिवार वालाें और किरायेदाराें के मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन से हिस्ट्री खंगालने में प्रशासन की टीम जुटी है। प्रशासन की एक ने टीम एम्स पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ की। वहीं, दूसरी टीम ने खाजपुरा शिवमंदिर के पीछे उसके घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इलाके में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी के साथ जवानाें की तैनाती की गई है। आशियाना मोड़ से जगदेव पथ के आगे तक आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

डीएम कुमार रवि ने इलाके में सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने माेहल्ले की सड़क की बैरिकेडिंग करा दी है। माेहल्लों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मरीज के घर को सील कर दिया गया है। नगर निगम की टीम ने देर रात इलाके को सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। कोरोना मरीज के घर से तीन किमी एरिया के 20 हजार घरों के लोगों की स्वास्थ्य जांच होगी। इस इलाके के माेहल्ले की राशन दुकान नहीं खुलेगी। सब्जी बेचने वाले ठेले को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए 12 लोग क्वारेंटाइन

पटना एम्स में कोरोना पॉजिटिव मिली खाजपुरा की महिला के संपर्क आए 12 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है और इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उन्हें होटल पाटलिपुत्र अशोक में क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें छह रिक्शा चालक, दाे किरायदार, पति व दाे बच्चे समेत परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। यदि इनमें कोई पॉजिटिव मिलता है तो पूरे माेहल्ले की स्क्रीनिंग या जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव महिला का भी दोबारा सैंपल लिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि महिला का ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

एक माह से मकान के ऊपरी फ्लोर से नीचे नहीं उतरी

कोरोना संक्रमित होने वाली महिला एक माह से घर के ऊपरी फ्लोर से नीचे नहीं उतरी। नीचे किराएदार रहते हैं। किराएदार पहले समाेसा बेचता था। लाॅकडाउन हाेने के बाद घूम-घूमकर सब्जी बेचता है। परिजनाें ने प्रशासन काे बताया कि उसके सीने में दर्द था। सर्दी-खांसी थी। इसलिए 16 अप्रैल काे ईएसअाई अस्पताल, फुलवारीशरीफ लेकर गए थे। तबीयत ठीक नहीं हुई ताे एम्स में 17 काे भर्ती कराया गया। पति पीएनबी अाैर यूनियन बैंक की एटीएम में कैश डालता है। पीड़ित महिला के परिवार में दाे बच्चे, पति व ससुर हैं। इधर, एम्स सूत्राें ने बताया कि महिला की हालत ठीक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kharona's corona patient's house sealed, no entry of outsider in the locality


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kharonas-corona-patients-house-sealed-no-entry-of-outsider-in-the-locality-127195743.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/19/71_1587256161.jpg

0 Response to "खाजपुरा की कोरोना मरीज का घर सील, मोहल्ले में बाहरी की नो इंट्री"

Post a Comment