Popular Posts

बिहार के 13 जिलों में 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 42 स्वस्थ हाे गए, दो की माैत, 42 का चल रहा इलाज

बिहार के 13 जिलों में 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 42 स्वस्थ हाे गए, दो की माैत, 42 का चल रहा इलाज

(माे. सिकन्दर)पटना समेत बिहार के 13 जिलाें में शनिवार की रात 10 बजे तक काेराेना के 86 पाॅजिटिव मामले आए। इनमें 42 मरीज ठीक हो गए। दाे की मौत हो गई। 21 मार्च काे मुंगेर के युवक सैफ और 17 अप्रैल काे वैशाली के नवल किशाेर राय की माैत एम्स में हाे गई। सैफ कीदाेनाें किडनी फेल थी, जबकि नवल काे ब्रेन ट्यमर होने समेत उसके कई अंगाें ने काम करना बंद कर दिया था।

बहरहाल शनिवार की रात 10 बजे तक 42 पाॅजिटिव मरीजाें का इलाज चल रहा है, जिन्हें ठीक करने में हमारे डाॅक्टर लगे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि बिहार में कुल 42 मरीज ठीक हाे गए हैं। जिन दाे लाेगाें की माैत हुई हैं, उन्हें किडनी व ब्रेन की बीमारी थी। इलाज करा रहे 42 काे स्वस्थ करने में डाॅक्टराें व पारा मेडिकल की टीम लगी हुई है।

एनएमसीएच में 22 मरीज हुए स्वस्थ
9 अप्रैल काे सबसे अधिक 19 मरीज मिले। उनमें ज्यादातर सीवान के एक ही परिवार के थे। इस वजह से सीवान की पंजवार पंचायत काे हाॅटस्पाॅट घाेषित कर सील कर दिया गया। जाे 42 मरीज ठीक हाेकर घर गए उनमें सबसे ज्यादा रिकवर एनएमसीएच से हुए। यहां से 22 स्वस्थ हुए। भागलपुर मेडिकल काॅलेज व सीवान से 7-7, गया अस्पताल से 2, गाेपालगंज से 2 के अलावा एम्स, सारण से एक-एक ठीक हुए।
सीवान के 29 में से 12 मरीज हुए ठीक

बिहार में सबसे अधिक सीवान के 29 लाेग पाॅजिटिव हुए जिनमें 12 ठीक हाे गए। मुंगेर के 17 में 10 का इलाज चल रहा है, 6 ठीक हाे गए और एक की माैत हाे गई। बेगूसराय के 9 में एक ठीक हुआ, 8 का इलाज चल रहा हे। नालंदा के 6 में एक ठीक हुआ, पांच का इलाज चला है। पटना के 8 में 6 ठीक हुए, 2 भर्ती हैं। गया के 5 में 4 ठीक हाे गए, एक का इलाज चल रहा है, नवादा के 3 में एक ठीक हुए 2 बीमार हैं। बक्सर के दाेनाें मरीज अस्पताल में हैं।
इन जिलों के सभी मरीज ठीक हाेकर घर चले गए
गाेपालगंज में 30 केस मिले थे। सभी ठीक हाे गए। इसी तरह लखीसराय, सारण व भागलपुर में एक-एक मरीज मिला जाे ठीक हाे गए। वैशाली में एक मरीज मिला था जिसकी माैत हाे गई।

बिहार में 48 फीसदी रिकवरी देश में केरल टॉप पर
बिहार में कुल 86 मामलाें में 42 ठीक हाे गए। यानी मरीज के रिकवर होने का प्रतिशत 48.43 है। केरल रिकवरी प्रतिशत में टाॅप पर है। वहां करीब 400 मामले हैं उनमें केवल 2 की माैत हुई है। यानी 2 फीसदी की जान गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
86 corona-positive patients were found in 13 districts of Bihar, 42 were healthy, two died, 42 were undergoing treatment


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/86-corona-positive-patients-were-found-in-13-districts-of-bihar-42-were-healthy-two-died-42-were-undergoing-treatment-127195683.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/19/70_1587255567.jpg

0 Response to "बिहार के 13 जिलों में 86 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 42 स्वस्थ हाे गए, दो की माैत, 42 का चल रहा इलाज"

Post a Comment