एनएमसीएच में चार नए संदिग्ध भर्ती, 21 मरीजों का चल रहा इलाज, 16 की रिपोर्ट आई निगेटिव
एनएमसीएच में कोरोना वायरस के चार संदिग्ध नए मरीज भर्ती किए गए। उनका सैंपल आरएमआरआई भेज दिया गया है। अस्पताल में 21 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 18 पॉजिटिव मरीज भी शामिल हैं। अबतक 371 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं 347 निगेटिव मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अबतक 22 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। शुक्रवार को भेजे गए 16 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 3 नए पाॅजिटिव मरीज भी भर्ती किए गए, जिनमें दो मुंगेर और एक नालंदा का है। उधर श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल की टीम ने गुरुवार को बख्तियारपुर, खुसरुपुर व पटना सिटी से 18 लोगों का सैंपललिया था जिनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एम्स: 72 में दो संदिग्ध मिले
एम्स पटना में शनिवार को 72 लोगों की स्क्रीनिंग में दो काेराेना संदिग्ध मिले जिन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर जांच के लिए सैंपल लिया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एम्स के पास छेदी टोला, फुलिया टोला, लहरयारचक में 810 घरों काे सेनेटाइज किया। अबतक फुलवारीशरीफ के 7122 घरों का सेनेटाइज किया जा चुका है। सीएचसी मैनेजर शिप्रा चाैहान ने बताया कि 5 संदिग्ध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/four-new-suspects-admitted-in-nmch-21-patients-undergoing-treatment-16-reported-negative-127195781.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/19/73_1587256575.jpg
0 Response to "एनएमसीएच में चार नए संदिग्ध भर्ती, 21 मरीजों का चल रहा इलाज, 16 की रिपोर्ट आई निगेटिव"
Post a Comment