बेउर के तीन ऐसे संक्रमित जिन्होंने कोरोना फैलने से रोका
ये हमारे हीरो हैं। इनके जैसी ही समझ लोगों में आ जाए तो कोरोना को मात देना मुश्किल नहीं। हम बात बेउर के उन तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कर रहे हैं जो शुक्रवार को मुंबई से लौटे थे। वे अपने घर न जाकर सीधे पीएमसीएच पहुंचे, खुद को आइसोलेट करने की बात कही। सभी फरवरी में ही कैंसर के एक मरीज के साथ मुंबई गए थे। इनमें 42 साल के कैंसर मरीज, उनके 35 व 38 साल के दाे परिजन और एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। पीएमसीएच में इन चाराें का सैंपल लिया जिनमें कैंसर के मरीज के साथ ही उनके 35 व 38 साल के दाे परिजनाें की रिपाेर्ट शनिवार की रात पाॅजिटिव अा गई। डीएम कुमार रवि ने कहा कि इन लाेगाें ने एक बड़ी अाबादी काे बचा लिया।
इधर, राज्य में शनिवार को पटना समेत 10 जिलों में 28 पॉजिटिव मिले। इस तरह बिहार में कुल मरीजों की संख्या 251 हो गई। सबसे अधिक 7 पॉजिटिव केस पटना में ही मिले। खाजपुरा में भी 4 नए केस सामने आए। इस तरह पटना में कुल पॉजिटिव 33 हो गए हैं। वहीं, कैमूर में 6, बक्सर में 5, रोहतास में 2, मुंगेर में तीन, अरवल, भोजपुर, गया और सारण के एक-एक पॉजिटिव मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/beurs-three-infected-who-stopped-spreading-corona-127241726.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/26/capture_1587860470.jpg
0 Response to "बेउर के तीन ऐसे संक्रमित जिन्होंने कोरोना फैलने से रोका"
Post a Comment